49 की मंदिरा बेदी की अस्पताल में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती तस्वीर हो रही वायरल, जानें क्या है माजरा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने छोटे पर्दे से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बनाई है। मंदिरा ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। मंदिरा बेदी एक्टिंग के अलावा अपनी हिट एंड फिट पर्सनॉलिटी के लिए भी जानी जाती हैं। मंदिरा सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तसवीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर करती हैं। इसके अलावा अपने बेबाक बयानों के चलते भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। इसी बीच मंदिरा बेदी की एक तस्वीर ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस तस्वीर में मंदिरा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

मंदिरा बेदी ने साल 2011 में बेटे वीर को जन्म दिया था। इसी बीच अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। दरअसल, मंदिरा की ये तस्वीर आज की नहीं बल्कि पुरानी है। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी के दिनों को याद किया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह प्रेग्नेंट मंदिरा अस्पताल में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि इस पल को किस तरह से एंजॉय कर रही हैं। वहीं मां बनने की खुुशी मंदिरा के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मंदिरा ने एक अजीबोगरीब कैप्शन लिखा, ‘थ्रोबैक टू माई बेस्ट प्रोडक्शन! उस समय तक जब अस्पताल में होना भी अच्छी चीजों का मतलब था। जब यह #bunintheoven समय था।’

आपको बता दें कि पहली नजर में मंदिरा की इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस हैरान हो गए हैं। इस तस्वीर को मंदिरा के फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर पर अबतक न जानें कितने कमेंट्स आ चुके हैं। वहीं मेंदिरा की बेस्ट फ्रेंड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी इस पर कमेंट किया है।