जेएनएन। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा का परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। बाेर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बार कोई विद्यार्थी फेल नहीं हुआ है और करीब 60 हजार परीक्षार्थियों को शत प्रतिशत अंक मिले है। बोर्ड परीक्षा के इतिहास में यह ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रदेश शतप्रतिशत परीक्षार्थी पास हो गए हैं। बताया जाता है कि इस बार के परीक्षा परिणाम में टॉप टेन विद्यार्थियों की सूची जारी नहीं की जाएगी। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखा जा सकेगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ही नहीं, बल्कि शिक्षा प्रणाली लागू होने के बाद पहली बार हरियाणा में बगैर परीक्षा के ही लाखों परीक्षार्थी पास हुए हैं। कोरोना काल की वजह से इस बार हरियाणा व सीबीएसई द्वारा दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की परीक्षा नहीं करवाई गई है।
सूत्रों ने बतायाकि प्रदेश के करीब 60 हजार परीक्षार्थियों को शत प्रतिशत अंक मिले हैं, यह अपने आप में बड़ी बात है। सामान्य स्थिति में शतप्रतिशत अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 50 से अधिक कभी नहीं होती थी। यहीं कारण रहा कि इस बार बोर्ड प्रशासन टाप टेन की सूची जारी नहीं कर पा रहा है।शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने विद्यालयों द्वारा किए गए आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर की है। इस वजह से प्रदेश में इस बार कोई भी बच्चा फेल नहीं हो रहा है। आंतरिक मूल्यांकन की वजह से परीक्षा परिणाम सौ फीसद आ रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि हरियाणा के 60 हजार छात्र सौ फीसद अंकों के साथ पास हो रहे हैं। उधर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने कहा कि रिजल्ट आज घोषित कर दिया जाएगा। इसे बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।इस बार परीक्षा के लिए बोर्ड के पास तीन लाख 18 हजार 373 विद्यार्थियों ने फार्म भरा था। कोरोना महामारी के चलते इस बार परीक्षाएं नहीं हो पाई है। परिणाम शुक्रवार दोपहर बाद घोषित हो सकता है। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि जुलाई 1969 में शिक्षा बोर्ड की शुरूआत हुई थी। उसके बाद ही 1970 में पहली बार दसवीं की परीक्षा ली गई थी। उसके बाद से टॉपर घोषित किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार परीक्षा रद हाेने के बाद वैसा नहीं होगा।
प्रदेश में जिला वाइज छात्रों की संख्या
जिला विद्यार्थी
अंबाला- 10742
भिवानी- 18991
फरीदाबाद- 20261
फतेहाबाद- 11809
गुरुग्राम- 14006
हिसार- 23795
झज्जर- 11390
जींद- 19053
करनाल- 16348
कैथल- 14911
कुरुक्षेत्र- 10623
महेंद्रगढ़- 10099
पंचकूला- 4575
पानीपत- 15679
रेवाड़ी- 10559
रोहतक- 13138
सिरसा- 14086
सोनीपत- 20013
यमुनानगर- 13137
नूंह- 14448
पलवल- 18518
चरखी दादरी- 8126