Nora Fatehi ने कैमरे के सामने दिखाया अपना अनोखा बिकिनी अवतार, देखकर वरुण धवन नहीं रोक पाए हंसी

बॉलीवुड में अपने डांस के लिए फेमस डांसिंग क्वीन एक्ट्रेस नोरा फतेही का हर अंदाज उनके फैंस को भाता है। उनके डांस लेकर उनकी ड्रेसिंग सेंस उनका स्टाइल उनके फैंस को दीवाना कर कर देता है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन नोरा अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। वहीं नोरा को अक्सर फनी वीडियोज शेयर करते भी देखा जाता हैं। इसी बीच नोरा की एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी को हैरान कर रहा है। इसे देखकर फैन्स लोटपोट हो गए हैं।

नोरा फतेही ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नोरा फतेही पहले बैगी क्लोथ यानी ढीले कपड़े पहने नजर आती हैं। फिर अचानक ही कैमरे के सामने अपने उन्हीं बैगी क्लोथ के ऊपर ही उन्होंने बिकिनी पहनी लिया था। उनका ये बिकिनी अवतार ट्रेंड से हटकर है। ट्रेंड में जहां फीमेल्स का बोल्ड अंदाज दिखता है तो वहीं नोरा का फनी अंदाज दिख रहा है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं फैंस उनके इस वीडियो को देखकर लोटपोट हो रहे हैं। नोरा के इस वीडियो को देखकर स्टार्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने इस वीडिया पर हंसी वाली इजोजी बनाकर कमें​ट किया।

बता दें कि हाल ही में नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस दिखीं थीं। नोरा फतेही को एक म्यूजिक कंपनी के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था। उनकी इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में नोरा व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप और स्कर्ट में पोज देती दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने एक हैंडल बैग भी कैरी किया हुआ है, जो उनके लुक के साथ मैच कर रहा है।