पूर्व मंत्री शकुंतला रावत राजस्थान मानव सेवा सम्मान से सम्मानित:सिने कलाकार बिंदु दारा सिंह ने जयपुर में किया सम्मान

पूर्व मंत्री शकुंतला रावत को रविवार देर शाम जयपुर में ‘राजस्थान मानव सेवा सम्मान रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

ये सम्मान समारोह जयपुर में राजस्थान पी पी जे एम एस ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें प्रसिद्ध सिने कलाकार बिंदु दारा सिंह ने शिरकत की और मंच से शकुंतला रावत के कार्यों की सराहना की। आयोजन समिति के प्रमुख डॉ. जी एल यादव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

समारोह में वक्ताओं ने शकुंतला रावत के जनसेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि रावत ने अपने राजनीतिक जीवन में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिला है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद शकुंतला रावत ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ जारी रखेंगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।

E-Paper 2026