124 पुलिसकर्मियों का बड़ा फेरबदल, जानें कहां हुए ट्रांसफर:बांदा SP पलाश बंसल का सख्त एक्शन, थानों से लेकर चौकियों तक बदली तस्वीर

बांदा में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मंगलवार को जारी तबादला सूची में कुल 124 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इस व्यापक फेरबदल में 54 निरीक्षक व उपनिरीक्षक और 70 कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल शामिल हैं।

एसपी पलाश बंसल ने स्पष्ट किया कि जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों की गहन समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया।

SP कार्यालय से लेकर डायल-112 तक बड़े बदलाव

तबादलों में एसपी कार्यालय, डायल-112, अपराध शाखा, मीडिया सेल और जन सूचना सेल तक को शामिल किया गया है। फतेहगंज थाना प्रभारी रहे रामकिशोर को अब वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि वाचक रहे राकेश तिवारी को डायल-112 का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कई प्रमुख थानों में नए प्रभारी भेजे गए हैं। इससे साफ है कि एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों और कार्यप्रणाली को ध्यान में रखकर यह फेरबदल किया है।

चौकियों में भी बदली कमान

चौकी स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। भूरागढ़, मर्दानाका, सिमोनी, खाईपार, बैंडाघाट और अतर्रा चुंगी जैसी अहम चौकियों पर नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 70 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल, जो लंबे समय से एक ही जगह तैनात थे, उन्हें भी इधर-उधर किया गया है। माना जा रहा है कि इससे जमी हुई व्यवस्थाओं में हलचल आएगी। एसपी पलाश बंसल का यह फेरबदल साफ संकेत देता है कि आने वाले दिनों में पुलिसिंग के असर और अपराध नियंत्रण के नतीजे जमीन पर दिखने की उम्मीद है।

E-Paper 2025