Chhath Puja 2020 Wishes: छठ पूजा की धूम पूरे भारत में है। वैसे तो यह त्यौहार मुख्यत: उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में मनाया जाता है लेकिन छठी मैया की गूंज पूरे भारत में सुनाई देती है। लोग छठ आने के कई दिन पहले से ही इसकी तैयारियों में लग जाते हैं। यह पर्व चार दिन तक चलता है। चतुर्थी पर नहाए-खाए, पंचमी पर खरना और षष्ठी पर मुख्य छठ पूजा और सप्तमी पर पारण। इस महापर्व का महत्व बहुत अधिक है। इस दौरान गन्ने के रस से खीर बनाई जाती है। इस बार छठ पूजा 18 नवंबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक चलेगी।
छठ पूजा में सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। आज छठ पूजा के दिन संध्या अर्घ्य तथा कल चौथे दिन प्रात:काल का अर्घ्य दिया जाएगा। नदी या तालाब के किनारे बनी छठी मैया की भी विशेष पूजा विधि विधान से की जाती है। व्रती छठ पूजा के समय पूरे चार दिन तक निय
छठ पूजा सबसे कठिन व्रतों में से एक है। इसका महत्व भी बहुत अधिक है। छठी मैया के इस पर्व की खुशी को दोगुना करने के लिए आप अपने दोस्तों और परिजनों को वॉट्सऐप और फेसबुक के जरिए शुभकामना मैसेजेज भेज सकते हैं।
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला
छठ पूजा 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं
1. छठ पूजा आए बनकर उजाला
खुल जाये आप की किस्मत का ताला
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला
छठ पूजा 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं
2. मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
आपको मुबारक हो छठ का त्योहार!