IPL में मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज:लखनऊ को 6 विकेट से हराया; रोहित-रिकेल्टन की फिफ्टी

मुंबई इंडियंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया है। टीम ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा है।

वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग कर रही लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। मुंबई ने 229 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। विल जैक्स ने आवेश खान की बॉल पर छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी।

रोहित-रिकेल्टन की फिफ्टी, दोनों में शतकीय साझेदारी

रन चेज में ओपनर्स ने मुंबई को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन की जोड़ी ने 65 बॉल पर 143 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की।

रोहित शर्मा ने 44 बॉल पर 6 चौके और 7 छक्कों के सहारे 84 रन बनाए। जबकि रायन रिकेल्टन ने 32 बॉल पर 83 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

पूरन की फिफ्टी, बॉश को 2 विकेट

निकोलस पूरन ने एक चौका और 8 छक्कों के सहारे 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने ओपनर मिचेल मार्श के साथ 35 बॉल पर 94 रन की साझेदारी की। मार्श 44 रन बनाकर आउट हुए।

ऐडन मार्करम ने नाबाद 31 और हिम्मत सिंह ने नाबाद 40 रन बनाए। कॉर्बिन बॉश को 2 विकेट मिले। अल्लाह गजनफर, विल जैक्स और रघु शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा।

इम्पैक्ट ऑप्शंस: रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, शार्दूल ठाकुर और अश्विनी कुमार।

लखनऊ सुपर जायंट्स : मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट ऑप्शंस: आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जार्ज लिंडे और दिग्वेश राठी।