सेंसेक्स 550 अंक गिरकर 76,700 के स्तर पर आया:निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट, ये 23,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी 5 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 550 अंक गिरकर 76,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट है, ये 23,950 के स्तर पर आ गया है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी देखने को मिल रही है। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ICICI बैंक और सन फार्मा जैसे शेयरों में 2% तक की गिरावट देखने को मिल रही है।

सोमवार को सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर बंद हुआ था

इससे पहले सोमवार, 4 मई को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 77,269 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 121 अंक ऊपर रहा, ये 24,119 के स्तर पर बंद हुआ था।

कारोबार में रियल्टी, मेटल, फार्मा और ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। जबकि आईटी, सरकारी बैंक और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही थी।