माइनस टेम्प्रेचर में भी गर्म रखेंगे आक से बने कपड़े:राजस्थान के रेगिस्तान में बनाया कलेक्शन पॉइंट, जानें- ठंड में कैसे मिलेगी जवानों को राहत

राजस्थान के रेगिस्तान की बंजर रेतीली भूमि पर पर उगने वाले एक पौधे से निकले रेशों से अब गर्म कपड़ों का निर्माण होगा।

आक के पौधे को आमतौर पर आक या कैलोट्रोपिस गिगेंटिया के नाम से भी जाना जाता है। इसी पौधे के डोडो (फल) से निकले रेशों से अब गर्म कपड़े बनाए जाएंगे।

इन कपड़ों की खासियत रहेगी कि यह लद्दाख जैसे बर्फीले इलाकों के माइनस टेम्प्रेचर में भी लोगों को गर्मी का अहसास देंगे। साथ ही रेगिस्तानी इलाकों में ग्रामीणों को आसानी से रोजगार भी मिल सकेगा।

बाड़मेर में डॉ. रूमा देवी फाउंडेशन ने आक के डोडों से निकले रेशों का कलेक्शन शुरू किया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में लगे प्रोसेसिंग प्लांट में भेजा जा रहा है, जहां कॉटन और वूलन बेहद कम मात्रा में मिक्स कर गर्म कपड़े बनाए जा रहे हैं।