Maharashtra TET Admit Card: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड आज से, टेस्ट 30 अक्टूबर को

Maharashtra TET Admit Card 2021: महाराष्ट्र टीईटी 2021 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड आज, 14 अक्टूबर 2021 से डाउनलोड किये जा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र टीईटी 2021 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना महाराष्ट्र टीईटी एडमिट कार्ड 2021 को परिषद के टीईटी परीक्षा पोर्टल, mahatet.in पर एक्टिव किये जाने वाले लिंक से डाउनलोड कर पाएंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि महाराष्ट्र टीईटी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड के लिए परीक्षा का तारीख यानि 30 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा।

30 अक्टूबर को होनी है महाराष्ट्र टीईटी 2021 परीक्षा

इससे पहले, महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार महाराष्ट्र टीईटी 2021 परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2021 को ढाई-ढाई घंटे की दो पालियों में किया जाना है। महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा में 2 पेपर होंगे। पेपर 1 का आयोजन पहली पाली में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाना है। वहीं, पेपर 2 दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इन स्टेप में करें महाराष्ट्र टीईटी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड

उम्मीदवारों को महाराष्ट्र टीईटी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही एक्टिव किये जाने वाले प्रवेश पत्र डाउनलोड से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को मागे गये विवरणों (रजिस्ट्रेशन या अप्लीकेशन नंबर, जन्म-तिथि, आदि) भरकर सबमिट करनी होगी। इसके बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र स्क्रीन पर देख पाएंगे। इस एडमिट कार्ड का प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवारों को इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए। दूसरी तरफ, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ऑनलाइन डाउनलोड किये गये महाराष्ट्र टीईटी 2021 एडमिट कार्ड के साथ उन्हें अपना एक फोटो आईडी (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आदि) परीक्षा के दौरान साथ ले जाना होगा।