बांग्लादेशी PM ने हिंसा के लिए भारत पर आरोप लगाए:नाम लिए बिना कहा- बॉर्डर पार हसीना के आका देश में हिंसा भड़का रहे

बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी के ऐलान के बाद लगातार हिंसा जारी है। इस मामले पर प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने कहा, हसीना ओर उनके साथी जहां भागकर गए हैं वहां का ग्रुप देश में अशांति की साजिश रच रहा है।

रहमान ने गुरुवार को लालमोनिरहाट में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने किसी देश या ग्रुप का नाम लिए बिना हिंसा करने वालों की ओर इशारा किया, जो भारत की ओर था।

पूर्व पीएम शेख हसीना बांग्लादेश के छात्र आंदोलन में बढ़ती हिंसा के बाद 5 अगस्त 2024 को भारत आ गई थीं। तब से वे यहीं हैं। बांग्लादेश कई बार प्रत्यर्पण की मांग कर चुका है। भारत का कहना है कि यह कानूनी मामला है और इसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी के ऐलान के बाद लगातार हिंसा जारी है। इस मामले पर प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने कहा, हसीना ओर उनके साथी जहां भागकर गए हैं वहां का ग्रुप देश में अशांति की साजिश रच रहा है।

रहमान ने गुरुवार को लालमोनिरहाट में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने किसी देश या ग्रुप का नाम लिए बिना हिंसा करने वालों की ओर इशारा किया, जो भारत की ओर था।

पूर्व पीएम शेख हसीना बांग्लादेश के छात्र आंदोलन में बढ़ती हिंसा के बाद 5 अगस्त 2024 को भारत आ गई थीं। तब से वे यहीं हैं। बांग्लादेश कई बार प्रत्यर्पण की मांग कर चुका है। भारत का कहना है कि यह कानूनी मामला है और इसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

अवामी लीग के बंद के ऐलान के बीच हिंसा

हसीना की पार्टी अवामी लीग ने गुरुवार को देशभर में बंद बुलाया था। दरअसल देश लौटने के लिए हसीना ने पासपोर्ट और नेशनल आईडी मांगी है, लेकिन रहमान सरकार ने शेख हसीना की नया पासपोर्ट जारी करने की मांग खारिज कर दी थी।

इसके बाद अवामी लीग ने एक हफ्ते तक प्रदर्शन और रैलियां करने के बाद यह फैसला लिया। बंद का सबसे ज्यादा असर दक्षिणी जिलों में देखने को मिला, जहां अवामी लीग का मजबूत आधार है। इस दौरान कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ हुई।

  • सांसदों के घरों पर हमला: शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में BNP के दो सांसदों के घरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। कुछ बाजारों और दुकानों को भी निशाना बनाया गया।
  • बसों और गाड़ियों में आग: कम से कम 6 बसों और पिकअप गाड़ियों को जला दिया गया। रेलवे लाइन के एक हिस्से को भी नुकसान पहुंचाया गया।
  • हाईवे पर आगजनी: गुरुवार को ढाका-चटगांव हाईवे पर एक बस और ट्रक में आग लगा दी गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच निकले।
  • यूनुस के पुश्तैनी घर में आग: नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के चटगांव स्थित पुश्तैनी घर में बुधवार रात आग लगा दी गई।

107 लोग गिरफ्तार, 7 जिलों में सुरक्षा बल तैनात

हिंसा रोकने के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की 97 टुकड़ियां 7 जिलों में तैनात की गई हैं। इनमें गोपालगंज और फरीदपुर भी शामिल हैं। इन इलाकों में शेख हसीना के समर्थकों की अच्छी-खासी संख्या है।

ढाका पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों के 107 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूर्व शिक्षा मंत्री नुरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल हैं।

हसीना की वापसी के ऐलान के बाद बढ़ा तनाव

बांग्लादेश में 2024 को छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। इसके बाद मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार की कमान संभाली थी।

उनकी सरकार ने अवामी लीग पर बैन लगा दिया था और पार्टी के हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।

हसीना ने जुलाई 2026 में दिसंबर में बांग्लादेश लौटने और वहां की अदालत में कानूनी प्रक्रिया का सामना करने की इच्छा जताई थी। इस महीने उन्होंने दोबारा कहा कि वह हर हाल में दिसंबर में लौटेंगी। इसके बाद से देश में राजनीतिक तनाव बढ़ा है।

हसीना के गृहनगर से हिंसा की शुरुआत हुई

सबसे पहले हसीना के गृहनगर तुंगीपारा में तनाव बढ़ा था। मंगलवार को अवामी लीग का समर्थक होने के शक में कई युवाओं को गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद सैकड़ों लोगों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन को घेर लिया। एक स्थानीय पत्रकार के मुताबिक उस समय थाने में करीब 30 संदिग्ध कार्यकर्ताओं को हिरासत में रखा गया था।

प्रत्यर्पण को लेकर बांग्लादेश और भारत के बीच तनाव

शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। विवाद का असर प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे पर भी पड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 फरवरी 2026 को तारिक रहमान को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी और उन्हें परिवार के साथ भारत आने का न्योता दिया था।

इसके बाद अगस्त में दोनों देशों के बीच उनके दौरे को लेकर बातचीत हुई, लेकिन तारीख तय नहीं हो सकी। सितंबर में भारत ने उन्हें BRICS समिट में भी शामिल होने का न्योता दिया था, लेकिन वे नहीं आए।