तस्वीर में दिखने वाली रोती हुई बच्ची का आज है जन्मदिन, अब हो गई है काफी बोल्ड, आमिर खान से भी ‘जुड़ा’ है नाम

बॉलीवुड की ‘दंगल गर्ल’ यानी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फातिमा ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग के भी दर्शकों ने खूब सराहा। आज फातिमा सना शेख का जन्मदिन है। फातिमा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में हुआ है। फातिमा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था। फातिमा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में फिल्म ‘इश्क’ से की थी। इस फिल्म में आमिर खान, अजय देवगन, काजोल और जूही चावला मुख्य किरदार में थे। इसके अलावा फातिमा कमल हासन की फिल्म ‘चाची 420’ और शाहरुख खान, जूही चावाल की फिल्म ‘वन 2 का 4’ में नजर आई थीं। फातिमा के जन्मदिन पर हम आपको उनके बचपन की एक ऐसी तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जिसमें उन्हें पहचाना पाना आपको लिए भी काफी मुश्किल होगा।

फा​तिमा सना शेख के जन्मदिन पर उनकी एक बचपन की अनसीन तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को फातिमा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की ​थी। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि छोटी फातिमा ने ऑरेंज कलर की टीशर्ट पहनी हुई है और बालों में स्कूली बच्चों की तरह उनकी चोटी में सफेद रिबन बंधा हुआ है। वो बेड पर पढ़ाई करते हुए रो रही है। वहीं फातिमा के बगल में उनकी मां बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर देखकर कहा जा सकता है कि उन्हें पढ़ना बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। इस तस्वीर को देखकर फैंस लगातार अपने दिमाग पर जोर देखकर पहचानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि आखिर ये बच्ची कौन है? इस तस्वीर पर लगातार फैंस कमेंट कर उनकी क्यूटनेस की तारीफ करे दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि इन दिनों फातिमा सना शेख अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फामिता का नाम एक्टर आमिर खान के साथ काफी चर्चा में बना हुआ है। हलांकि इस पर खबर पर आमिर और फातिमा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख ‘दंगल’, ‘लूडो’, ‘सूरज पर मंगल भारी’ और ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।