संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। सेंट्रल हाल में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के दोनों सदनों को संबोधन के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो गई। अपने अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति ने सरकार द्वारा किए गए काम-काज का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को एक लाख अस्सी हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। इस निवेश से कृषि क्षेत्र में आज बड़े बदलाव दिखाई दे रहे हैं। मेरी सरकार की नीतियों की वजह से आज भारत उन देशों में है जहां इंटरनेट की कीमत सबसे कम है, तथा स्मार्ट फोन की कीमत भी सबसे कम है। इसका बहुत बड़ा लाभ भारत की नौजवान पीढ़ी को मिल रहा है।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा स्टार्ट-अप ईको-सिस्टम, हमारे युवाओं के नेतृत्व में तेजी से आकार ले रही अनंत नई संभावनाओं का उदाहरण है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से स्थानीय भाषाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्नातक पाठ्यक्रमों की महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाएं भारतीय भाषाओं में भी संचालित करने पर जोर दिया जा रहा है। इस वर्ष 10 राज्यों के 19 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 6 भारतीय भाषाओं में पढ़ाई शुरू हो रही है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी। इकोनॉमिक सर्वे में देश की इकोनॉमी के ब्रॉड प्रोस्पेक्ट, राजकोष, महंगाई दर और सभी तरह की आर्थिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध होती है। मालूम हो कि बजट से पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाता है। भारत का पहला इकोनॉमिक सर्वे 1950-51 में पेश किया गया था। शुरू में साल 1964 तक यह बजट के साथ पेश किया जाता था लेकिन बाद में इसे अलग से पेश किया जाने लगा।
Economic Survey 2022 LIVE Updates: Key Highlights
मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) डॉ. वी अनंत नागेश्वरन आज यानी 31 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे नई दिल्ली में प्रेस से बात करेंगे। आर्थिक सर्वेक्षण की प्रस्तुति के कुछ ही दिन पहले सरकार द्वारा नियुक्त अर्थशास्त्री वी अनंत नागेश्वरन को नया सीईए नियुक्त किया गया था। नागेश्वरन, क्रेडिट सुइस ग्रुप एजी और जूलियस बेयर ग्रुप के साथ एक अकादमिक और पूर्व कार्यकारी, के वी सुब्रमण्यम का स्थान लेंगे, जिन्होंने अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद दिसंबर 2021 में सीईए का पद छोड़ दिया था।
2021-22 के आर्थिक सर्वेक्षण से अगले वित्तीय वर्ष के लिए लगभग 9% की वृद्धि का अनुमान है, क्योंकि एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था महामारी से उबरने के संकेत दे रही है।
बुधवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। इसके लिए चार दिन का समय निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात फरवरी को चर्चा का जवाब देंगे। लोकसभा सचिवालय ने कहा कि संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा और 8 अप्रैल को समाप्त होगा, जिसमें सत्र का पहला भाग 11 फरवरी तक चलेगा। बजट सत्र में 12 फरवरी से 13 मार्च तक का अंतराल होगा।