Delhi Jal Board News: अरविंद केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली जल बोर्ड के सैकड़ों कर्मचारी हुए पर्मानेंट

आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड के सैकड़ों कर्मचारियों को नए साल पर बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली जल बोर्ड के सैकड़ों कच्चे कर्मचारी अब पक्के किए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल सरकार के इस फैसले से 700 कर्मचारियों की सरकारी नौकरी पर्मानेंट हो जाएगी और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी लाभ इन्हें मिलेंगे। अरविंद केजरीवाल बुधवार को खुद कर्मचारियों को अपने हाथों अप्वाइंटमेंट लेटर सौंपेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया है। दिल्ली सचिवालय में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में बुधवार को माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई नौकरी का सर्टिफ़िकेट सौंपेंगे।

बता दें कि दिसंबर, 2021 में दिल्ली जल बोर्ड ने फेलो भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन जारी किया था। यहां सीनियर फेलो, फेलो और एसोसिएट फेलो पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को दिल्ली जल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट delhijalboard.nic.in के माध्यम से आवेदन कर करना था। इस प्रक्रिया के तहत 30 खाली पदों को भरा जाएगा। बता दें कि सीनियर फेलो पद पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवार को हर महीने 2 लाख रुपये का वेतन दिया जाएगा। फेलो पद पर हर महीने 1 लाख 25 हजार रुपये और एसोसिएट फेलो को 75000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।