Solar Eclipse 2022: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें-तिथि और समय

अप्रैल को साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण है। धार्मिक मान्यता है कि सूर्य और पृथ्वी के बीच चन्द्रमा के आने से सूर्यग्रहण लगता है। इस दौरान चंद्र और सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाता है। धार्मिक मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। इस समय राहु और केतु की बुरी छाया पृथ्वी पर पड़ती है। इसके चलते समस्त पृथ्वी वासी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषों की मानें तो राहु-केतु की बुरी दृष्टि के चलते बने काम भी बिगड़ जाते हैं। इसके लिए सूर्य ग्रहण के समय में धार्मिक कार्य नहीं करने का विधान है। साथ ही खाने-पीने की भी मनाही है। साथ ही कई अन्य सावधानियां भी बरतनी होती है। खासकर गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। ज्योतिषों और खगोलशास्त्रियों की मानें तो साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। आइए, जानते हैं कि साल 2022 में सूर्य ग्रहण की तिथि और समय क्या है

ज्योतिषों की मानें तो साल 2022 में पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को है। यह भारत समेत विश्व के कई देशों में नजर आएगा। हालांकि, भारत में यह आंशिक ही नजर आने वाला है। बात करें समय की तो भारतीय मानक समयानुसार दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर शुरू होकर शाम में 4 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा। आंशिक रहने के चलते साल 2022 के पहले सूर्य ग्रहण में सूतक मान्य नहीं रहेगा। अत: किसी प्रकार की मनाही नहीं होगी। सूर्य ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का जाप जरूर करें।

इस मंत्र जाप से व्यक्ति पर पड़ने वाली नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। साथ ही व्यक्ति को शत्रुओं से मुक्ति मिलती है। शत्रु पर विजय पाने के लिए सूर्य ग्रहण के दौरान इस मंत्र का एक माला जरूर जाप करें।