हरियाणा में भीषण गर्मी, हीट वेव ने लोगों की छुड़ाए पसीने, तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचा

हरियाणा में तापमान में निरंतर बढ़ोतरी जारी है। बढ़ते तापमान के साथ ही गर्मी भी अपना असर दिखाने लगी है। जहां दोपहर की बात करें तो हर कोई धूप व गर्मी से बचता नजर आता है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुकी है। वहीं आगामी सप्ताहभर की बात करें तो अभी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने की उम्मीद नहीं हैं। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री या इससे ऊपर ही बना रहने की संभावना जताई जा रही है। जिससे स्पष्ट है कि आगामी दिनों में मौसम साफ रहने के साथ-साथ गर्मी में बढ़ोतरी होगी। आगामी सप्ताह भर के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री का का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

हरियाणा में गर्मी ने दी दस्तक

अप्रैल माह की शुरूआत से ही गर्मी अपना असर दिखा रही है। बढ़ती गर्मी का असर जन जीवन पर भी पड़ने लगा है। जहां लोग दोपहर में घरों से बाहर निकलना भी कम पसंद करते हैं। वहीं बाजारों की रौनक भी दोपहर के समय कम हो जाती है। लोग गर्मी से बचने के लिए अनेक उपाय करते नजर आते हैं। दोपहर के समय बाहर घूमने वाले लोग पसीने से तर-बतर होते रहते हैं। इधर, बढ़ती गर्मी का असर फसलों पर दिखाई दे रहा है। किसानों के अनुसार इस बार गर्मी ने जल्दी दस्तक दी है। जिस कारण फसलें भी जल्दी ही लावणी आई है। मौसम शुष्क होने का असर फसलों पर दिख रहा है। अगर मौसम में ठंड और नमी होती तो फसलें लावणी आने में अधिक समय लेती। जिससे फसलों को पकने के लिए भी अधिक समय मिलता। लेकिन इस बार गेहूं की लावणी भी एक साथ आई है। साथ ही किसान लावणी के दौरान मौसम शुष्क रहने की ही उम्मीद लगाए बैठे हैं। ताकि वे फसलों की कटाई व कढ़ाई आसानी से निश्चिंत होकर कर पाएं। किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

आगामी दिनों का संभावित तापमान

दिनांक   —- अधिकतम तापमान — न्यूनतम तापमान

8 अप्रैल  —-   42 डिग्री     —    25 डिग्री

9 अप्रैल  —-   43 डिग्री     —    24 डिग्री

10 अप्रैल —-   42 डिग्री     —    24 डिग्री

11 अप्रैल —-   43 डिग्री     —    26 डिग्री

12 अप्रैल —-   42 डिग्री     —    26 डिग्री

13 अप्रैल —-   41 डिग्री     —    25 डिग्री

14 अप्रैल —-   41 डिग्री     —    25 डिग्री