Aaj ka Rashifal 10 May 2022: मेष राशि के जातकों को होगा लॉटरी से लाभ, वहीं इन्हें हो सकती है धन हानि

आज 10 मई मंगलवार का दिन के साथ वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 07.25 तक है। उसके बाद दशमी तिथि लग रही है l आज का दिन सभी प्रकार के महत्वपूर्ण कार्य, शुभ कार्य, नहीं व्यवसायों के लिए अशुभ रहेगा किंतु तर्क वितर्क, प्रतियोगिता परीक्षा, व शारीरिक व्यायाम आदि करने के लिए शुभ रहेगा l मंगलवार का दिन काफी खास है। क्योंकि आज मां सीता धरती में प्राकट्य हुई थी। इसी कारण आज सीता नवमी या जानकी जयंती के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन माता सीता की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती हैं। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।कार्यक्षेत्र में आज आप स्थिति अच्छी रहेगी, सभी कार्यों को बेहतर ढंग से समय पर पूर्ण करें l व्यापारिक क्षेत्र में किए गए निवेश फायदेमंद साबित होंगे। आज आपका मन अध्यात्म की तरफ़ रहेगा।शेयर मार्केट से जुड़ें जातकों का समय अनुकूल है लॉटरी, सट्टा से धनलाभ के योग बन रहे हैं। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक स्थिति में संतोषजनक रहेगी बच्चों के साथ अधिक समय बिताएंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है आपसी मतभेद पैदा हो सकते हैं।

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।कार्यक्षेत्र में आज आप स्थिति अच्छी रहेगी, सभी कार्यों को बेहतर ढंग से समय पर पूर्ण करें l व्यापारिक क्षेत्र में किए गए निवेश फायदेमंद साबित होंगे। आज आपका मन अध्यात्म की तरफ़ रहेगा।शेयर मार्केट से जुड़ें जातकों का समय अनुकूल है लॉटरी, सट्टा से धनलाभ के योग बन रहे हैं। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक स्थिति में संतोषजनक रहेगी बच्चों के साथ अधिक समय बिताएंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है आपसी मतभेद पैदा हो सकते हैं।

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा कार्यक्षेत्र में नई आर्थिक योजनाएं बेहतर आमदनी का जरिया साबित होंगी।आपकी बेहतर कोशिशे से सभी कार्य आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।व्यापारी वर्ग के नए लोगों से मुलाकात होगी जिससे उनके काम में सुधार आएगा धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। मित्रों के साथ समय बिताएंगे।पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी घर में सुख शांति रहेंगी। सत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रियजन के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बनेगा।

आज आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा जिसकी वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। आर्थिक स्थितियां उलझ सकती है। उच्चाधिकारियों की आलोचना के शिकार बन सकते हैं बेकार की किसी बहस में न पड़े। धैर्य से काम ले। पैसों के लेन देन, उधार संबंधी मामलों पर सतर्कता बरते ।परिवार के सहयोग से आर्थिक मामलों से उबर सकते हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव रह सकता है।

आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक पक्ष कमजोर रह सकता है जिसकी वजह से कई मामले उलझ सकते हैं।कार्यक्षेत्र में आपका मूड उखड़ा रह सकता है व वाद विवाद की स्थिति बन सकती है।बेहतर होगा आप किसी से न उलझें संयम से काम लें।व्यापारिक क्षेत्र में कोई जोखिम न उठाएं पूर्व में चल रहे कार्य पर ही ध्यान दें।पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है ।परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन ठीक ठाक रहेगा। प्रेम संबंधों में विवाद रह सकता है वाणी पर संयम रखें।

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।आपकी मानसिक क्षमताओं में इजाफा होगा ।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी, पूर्व में चल रही उलझने समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बात मजबूती और निडरता से रख पाएंगे जिससे सबका सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी के व्यापार से लाभ प्राप्त होगा किंतु जल्दबाजी में कोई फैसला न करें, निवेश करते समय सावधानी बरतें । पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में अनबन रह सकती है।

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेंगी। कार्यक्षेत्र में किस्मत का सहयोग प्राप्त होगा सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे व धन लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक मामलों में चल रहे गतिरोध दूर होंगे उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में दूर की यात्रा हो सकती है जो फायदेमंद सिद्ध होगी। छात्रों का समय मौज मस्ती में बीतेगा। घर परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी निकटता बढ़ेगी।

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है आर्थिक जीवन व घरेलू जीवन में तालमेल बनाकर चलें। आर्थिक परेशानियों के हल मिलेंगे किंतु जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। लेन देन से जुड़ें इस मामले में सावधानी बरतें। व्यापारिक योजनाओं में फेरबदल कर आर्थिक नुकसान से बचाव संभव है। बेरोज़गारों को पार्ट टाइम नौकरी मिल सकती है। घर परिवार में सुख शांति रहेगी माता की सेहत का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन में मतभेद रह सकता है।। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रियतम को उपहार दे सकते हैं।

आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। विपरीत परिस्थितियां आपके फेवर में होंगी। बहुत समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में आपके बेहतर प्रदर्शन के लिए उच्चाधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे मान सम्मान में वृद्धि होगी।सरकारी नौकरी के लिए कोशिश करने वालों को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रियजन के साथ बाहर घूमने जाएंगे।

आज का दिन हँसी खुशी बीतेगा। किस्मत के सहयोग से आपके सभी बिगड़े कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। उलझे हुए व्यापारिक मामलों के समाधान प्राप्त होंगे सभी काम सुचारु रूप से चल पड़ेंगे। धनलाभ के योग बन रहे हैं। मित्र मंडली के साथ शाम का समय बिताएंगे।पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।पिता की सेहत का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा संतान पक्ष को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रेम को शादी में बदलने पर विचार करेंगे।

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी सकारात्मक सोच और भरपूर आत्मविश्वास की वजह से कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है वरिष्ठअधिकारी आपसे प्रभावित होंगे। नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। घर परिवार में कोई आयोजन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में वाद विवाद हो सकता है शांति से काम लें।

आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है।कार्यालय में दौड़ धूप बनी रहेंगी काम की अधिकता से परेशानी का अनुभव कर सकते हैं।अनावश्यक खर्चों के चलते आर्थिक बजट हिल सकता है। खर्चों पर कंट्रोल करें।भूमि भवन से जुड़े विवाद सामने आ सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होंगा।परिवार से तालमेल बना रहेगा माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे ।कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा सभी कार्य मन के मुताबिक पूरे होंगे। काम काज में चल रहे गतिरोध दूर होंगे किंतु बेवजह किसी बहस में न पड़े शत्रु पक्ष का भी हो सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है मान सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। परिवारजनों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते है। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास रहेगा प्रिय जन से उपहार प्राप्त होगा।