Anti-Encroachment Drive Update: दिल्ली के कई इलाकों में आज भी हटाया जाएगा अतिक्रमण, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

अतिमक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम अभियान जारी है।  अब उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने एक साथ शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाने की छूट दे दी है। इसके बात सर्वे कर अतिक्रमण हटाया और अवैध निर्माण ढहाया जा रहा है। शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली नगर निगम इलाके की खड्डा कालोनी में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

जागरण संवाददाता के मुताबिक, शुक्रवार को बाहरी दिल्ली में बवाना जेजे कालोनी  और बादली में बुलडोजर चलेगा दोनों जगह से अवैध निर्माण व अतिक्रमण हटाया जाएगा। बवाना व बादली इलाके में लोगों ने सड़कों, पार्कों व फुटपाथ अतिक्रमण कर रखा है।

वहीं, एक दिन पहले बृहस्पतिवार को मदनपुर खादर में अतिक्रमण हटाया गया। हालांकि,  दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। कार्रवाई के विरोध में ओखला से आम आदमी पार्टी कि विधायक अमानतुल्लाह खान मौके पर ही धरने पर बैठ गए। बावजूद इसके यहां पर अतिक्रमण हटाया गया। वहीं, विरोध कर रहे लोगों को  दिल्ली पुलिस ने लाठियां चलाकर मौके से हटाया। वहीं, पुलिस ने विधायक अमानतुल्लाह खान सहित कई लोगों को देर शाम गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन उन्हें कुछ देर में जमानत मिल गई।

इन जगहों पर चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

  • शाहीन बाग
  • अब्दुल फज़ल एन्क्लेव
  • ओखला
  • तिलक नगर वेस्ट
  • मदनपुर खादर ईस्ट
  • जैतपुर
  • सरिता विहार
  • जसोला
  • कंचन कुंज
  • मधु विहार
  • विष्णु गार्डनञ
  • उत्तम नग
  • शाहीन बाग
  • अब्दुल फज़ल एन्क्लेव

बांग्लादेशी कबाड़ियों पर चला निगम का बुलडोजर

वहीं, बृहस्पतिवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जमकर कार्रवाई कर रहा है। कार्रवाई की अगली कड़ी में उत्तरी निगम ने तीन स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें पहली कार्रवाई प्रेम नगर में बांग्लादेशी कबाड़ियों से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए की तो वहीं तुर्कमान गेट से लेकर रोहिणी में केएन काटजू मार्ग से फुटपाथ पर अवैध रूप से बसी झुग्गियों को निगम ने हटाया।

प्रेमनगर में जिस स्थान पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया, वहां पर बांग्लादेशी कबाड़ियों ने कब्जा कर लिया था। यह स्कूल में बच्चों के लिए बनने वाले खेल मैदान की जगह थी। इसे बांग्लादेशी कबाड़ियों ने दूसरे लोगों को बेच दिया था। निगम ने उस स्थान से कबाड़ को हटाकर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया है।

निगम के मुताबिक प्रेमनगर की गली नंबर छह में 70 निगम कर्मचारियों और पुलिस की मदद से तीन हजार वर्ग मीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसी तरह तुर्कमान गेट क्षेत्र के आसपास अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान 19 निगम कर्मचारियों की मदद से 22 विक्रेताओं को हटाया गया और 34 वस्तुओं को जब्त किया गया।

वहीं, आदेश गुप्ता (अध्यक्ष, दिल्ली भाजपा व स्थानीय पार्षद) का कहना है कि प्रेम नगर में बांग्लादेशी कबाड़ियों को पहले भी हटाया गया था, अब फिर हटा दिया गया है। यह स्कूल की जमीन है, जिससे आस-पास के लोग अपने बच्चों आने वाले दिनों में पढ़ा सकेंगे।