क्या आप भी गर्मियों की छुट्टियों में कही घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं? हालांकि, ऐसी जगह जो हमें पसंद भी आए और हमारे बजट में फिट बैठे का मिलना मुश्किल हो जाता है। अगर आपका बजट 10 हज़ार रुपए तक का है, तो आपके पास कई ऑप्शन्स हैं। छुट्टियां प्लान करने के आपके स्ट्रेस को कुछ कम करने के लिए हमने कुछ जगहें शॉर्ट लिस्ट की हैं। जो न सिर्फ आपको पसंद आएंगी बल्कि आपके बजट में फिट भी हो जाएंगी।
तो आइए जानें 10k के बजट में आप कहां-कहां घूमने जा सकते हैं:
ऋषिकेश को सही तरीके से एक्सपीरिएंस करना है, तो वहां नदी के किनारे कैम्पिंग ज़रूर करें। कैम्पिंग के इस पैकेज में खाने से लेकर बॉनफायर, ट्रेकिंग और माउनटेन क्लाइंबिंग भी शामिल है। आप वहां हर की पौड़ी और मनसा देवी मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।
रहने का खर्चा: हरिद्वार में आपको 5600 रुपए में होटल मिल सकता है।
खाना: 500 रुपए में
कुल खर्चा: 10 हज़ार रुपए
कैसे पहुंचे
निकटतम हवाई अड्डा देहरादून है। दिल्ली और देहरादून से सीधी बसें चलती हैं। हरिद्वार में निकटतम रेलवे स्टेशन है।
2. गोकरना
समुद्र तट, किले, कैफे और वॉटर स्पोर्ट्स, गोकरना में आपको यह सब मिलेगा, वो भी गोवा के आधे दाम में। यहां आपको टैक्सी की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इस जगह को आप टू-वीलर में एक्पलोर कर सकते हैं। आप यहां के लोकर कैफे में बेहतनी सी-फूड का मज़ा ले सकते हैं और वो भी सिर्फ 250 रुपए में।
रहने का खर्चा: गोकरना में आपको 5100 रुपए में होटल मिल सकता है।
खाना: 2800 रुपए में
कुल खर्चा: 10 हज़ार रुपए
कैसे पहुंचे
यहां से सबसे नज़दीक एयरपोर्ट गोवा में है। गोवा और बेंगलुरू के बीच बसें भी चलती हैं। अंकोला, जो यहां से 20 किलो दूर सबसे नज़दीक रेलवे स्टेशन है।
3. मुन्नार
मुन्नार के खूबसूरत चाय के बागान देखने आपको ज़िंदगी में एक बार ज़रूर आना चाहिए। मई के महीना मुन्नार में ऑसीज़न माना जाता है, ऐसे में आपको इस वक्त सस्ते होटल मिल जाएंगे। इसके अलावा घूमने के लिए आप टैक्सी की जगह ऑटो कर सकते हैं, इससे भी आप काफी पैसा बचा लेंगे।
रहने का खर्चा: मुन्नार में आपको 4800 रुपए में होटल मिल सकता है।
खाना: 2500 रुपए में
कुल खर्चा: 10 हज़ार रुपए
कैसे पहुंचे
यहां से कोची एयरपोर्ट सबसे पास है। बेंगलुरू और केरल के बड़े शहरों से सीधे बसें यहां आती हैं।
4. मैक्लॉडगंज
मैक्लॉडगंज अपनी ऊंची-नीची पहाड़ियों और उनके ऊपर जमी बर्फ, चट्टानों पर खड़े चीड़ और देवदार के हरे-भरे पेड़ों के लिए मशहूर है। यहां की खूबसूरत वादियां पर्यटकों के ज़ेहन में हमेशा के लिए बस जाती हैं। यही वजह है कि यह शहर उत्तरी भारत के सबसे पॉपुलर हिल स्टेशन में से एक बन गया है। हालांकि, यहां घूमना आपको बाकी जगहों से कुछ महंगा पड़ सकता है।
रहने का खर्चा: मैक्लॉडगंज में आपको 6300 रुपए में होटल मिल सकता है।
खाना: 3200 रुपए में
कुल खर्चा: 14 हज़ार रुपए
कैसे पहुंचे
यहां से सबसे पास धर्मशाला एयरपोर्ट है। पठानकोट सबसे नज़दीक रेलवे स्टेशन। इसके अलावा दिल्ली और मैक्लॉडगंज के बीच सीधी बसें भी चलती हैं।