UP Board Result 2022 Date: कभी भी हो सकता है तारीखों का ऐलान, यूपी बोर्ड रिजल्ट पर बड़ी अपडेट

UP Board Result 2022 Date: उत्तर प्रदेश हाई स्कूल और इंटरीमीडिएट परीक्षाओं के नतीजों के परिणाम घोषित किए जाने की तारीखों के ऐलान का इंतजार कर रहे 47 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा राज्य सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग को यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 को लेकर प्रस्ताव भेज दिया गया है। ऐसे में परिषद द्वारा प्रस्तावित यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 डेट पर अंतिम मुहर लगने के बाद तिथियों का ऐलान कर दिया जाएगा। माना जा रही है कि ऐसे में यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 डेट की घोषणा एक-दो दिन में यानि आज, 7 जून को या बुधवार, 8 जून 2022 को की जा सकती है।

UP Board Result 2022 Date: क्या हो सकती है यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख?

दूसरी तरफ, यूपीएमएसपी के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 डेट और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 डेट एक ही तिथि को जारी हो सकती है। साथ ही, बोर्ड द्वारा परिणामों की घोषणा 9 जून से 11 जून 2022 के बीच कोई भी तारीख निर्धारित की जा सकती है। ऐसे में यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ियां जल्द ही समाप्त होने वाली हैं। हालांकि, आधिकारिक सूचना के लिए परीक्षार्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर समय-समय विजिट करते रहें।

UP Board Result 2022 Date: निर्धारित यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट पर ऐसे देखें परिणाम

इसके अतिरिक्त, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें निर्धारित यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट पर अपना हाई स्कूल या इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम देखने के लिए बोर्ड के रिजल्ट पोर्टल, results.upmsp.edu.in या उत्तर प्रदेश राज्य के रिजल्ट पोर्ट्ल, upresults.nic.in पर विजिट करना होगा। फिर परीक्षार्थी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करके सम्बन्धित पेज पर जा सकेंगे, जहां छात्रों को अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं अपना यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 या यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 के साथ-साथ विषयवार प्राप्तांक यानि मार्कशीट स्क्रीन पर देख सकेंगे।