Delhi Traffic News: दिल्ली में आज भी कई रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद, Traffic Police ने जारी की सलाह

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को भी कई रास्तों पर आवाजाही बाधित रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में ट्वीट कर आज कई सड़कों पर न जाने की सलाह दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, ऐसा विशेष व्यवस्था के चलते किया गया है। ऐसे में कई मार्गों पर आज भी आवाजाही बंद रहेगी। बता दें कि इससे पहले कल यानी सोमवार को भी कई मार्गों पर आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया था।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि कृपया सुबह 7 से 12 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर जाने से बचें। विशेष इंतजामों के कारण इन सड़कों पर यातायात आवाजाही नहीं हो सकेगी।

इसी कड़ी में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एक और ट्वीट कर जानकारी दी कि कृपया गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन से सुबह 7 से 12 बजे के बीच जाने से बचें।

ट्रैफिक पुलिस ने आगे यह भी बताया कि विशेष यातायात व्यवस्था लागू किए जाने के कारण आज राजधानी में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही बंद रहेगी।

इन मार्गों पर नहीं चलेंगी बसें

नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि विशेष यातायात व्यवस्था के कारण ऐसा किया गया है।

ट्रैफिक एडवाइजरी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दूसरे दिन भी पूछताछ के कारण मध्य दिल्ली इलाके की यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। यातायात पुलिस ने गोल डाकखाना, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पटेल चौक और पृथ्वीराज रोड की ओर जाने वाली बसों को प्रतिबंधित किया है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ रोड और मानसिंह रोड से बचकर निकलने की सलाह दी है। तुगलक रोड, सुनहरी मस्जिद और मौलाना आजाद चौराहे पर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।