हरियाणा के करनाल जिले में रविवार देर शाम एक गर्भवती महिला ने कर्ण लेक में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर घूम रहे लोगों ने जब महिला को नहर में छलांग लगाने की कोशिश करते देखता तो उन्होंने उसको पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना प़ुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने लेकर आई।
ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति बोलता कि उसकी कोख में जो 8 माह का बच्चा पल रहा है, वह उसका नहीं है। पिछले करीब तीन माह से उसे घर से निकाल रखा है। महिला ने कहा कि वह अपना डीएनए टेस्ट करवाने के लिए भी तैयार है। यह बच्चा पति का ही है, लेकिन ससुराल वाले मानने को तैयार नहीं हैं, जिस कारण वह ऐसा कदम उठाने जा रही थी।
सिटी थाना में हुई कल पंचायत
महिला ने बताया कि पिछले करीब तीन माह से वह अपने पति से दूर रह रही है। उसे पता चला है कि उसका पति जुंडला गेट में किसी अन्य औरत के साथ रह रहा है। जब रविवार को वह अपने पति के घर गई तो वहां पर काफी कहासुनी हुई। सिटी थाना पुलिस उन्हें थाने लेकर आई और उसके ससुराल के लोगों को भी बुलाया, लेकिन ससुरालियों ने उसे अपनाने से मना कर दिया।
जेठ पर लगाया गंभीर आरोप
पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी से पहले उसके जेठ द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। उस मामले में वह जेल में था। इसके बाद पति ने बहला फुसलाकर उससे लव मैरिज कर ली। शादी के बाद उसने अपने भाई पर चल रहे केस को वापस लेने को कहा तो वह मान गई। उसके बाद पति व ससुराल वालें का व्यवहार उसके प्रति बदल दिया।
मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी
सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि जो शिकायत महिला देगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आज महिला के परिजनों को बुलाया गया है। अगर वह ले जाने से मना करते हैं तो बातचीत करे मामला सुलझाने का प्रयास करेंगे।