लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़ शुरू हो चुकी हैं। CBSE और ICSE के 12वीं के नतीजे जारी नहीं होने के कारण दाखिले के लिए अप्लाय करने की लास्ट डेट 30 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
- लखनऊ विश्वविद्यालय की 101 साल पुरानी लिगेसी है। यही इसका सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है। एलुमनाई देश दुनिया में नाम कमा चुके है।
- लखनऊ विश्वविद्यालय सबसे ज्यादा वाइड रेंज कोर्स देने वाली यूनिवर्सिटी हैं। जिनमें रुटीन इंजीनियरिंग, लॉ, लिटरेचर, फाइन आर्ट्स और तमाम रुटीन कोर्स भी शामिल है।
- विश्वविद्यालय में टीचर और स्टूडेंट्स रेश्यो में लगातार सुधार हो रहा है। यहां 30 बच्चों पर एक शिक्षक है।
- लखनऊ विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट्स भी बेहतरीन रहा है। इंजीनियरिंग में 100% और मैनेजमेंट में 80% का प्लेसमेंट हुए हैं।
- इस सत्र में दाखिले के लिए 800 विदेशी स्टूडेंट्स की एप्लिकेशन आ चुकी है।
इस सत्र से शुरु होने वाले नए कोर्स
- फैकल्टी ऑफ साइंस (मॉलेक्युलर जेनेटिक्स)
- फैकल्टी ऑफ योगा एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन (नेचुरोपैथी)
- इंजीनियरिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डिजाइन साइंस