10 दिन बाद मानसून हो जाएगा खत्म:बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन; मध्य प्रदेश होते हुए 14 सितम्बर को करवट लेगा मानसून

बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन की वजह से मध्य प्रदेश होते हुए यूपी में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी अगले 10 दिनों तक मानसून रहेगा। अगले 24 घंटे में मानसून एक्टिव होगा और बरसात होगी।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यूपी में सोमवार को बादल छाए रहेंगे ठंडी हवाएं चलेंगी और कुछ क्षेत्रों में ज्यादा बारिश होगी। 24 घंटे में 0.7 मिली मीटर बारिश पूरे प्रदेश भर में रिकॉर्ड की गई।

पश्चिमी यूपी में सोमवार को बारिश का अलर्ट
यूपी के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में बादल फटने से कई जिले में भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले में सोमवार को बारिश होगी। अगले 10 दिनों तक सक्रिय रहने वाले मानसून का असर मंगलवार से देखने को मिल सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 13 से 14 सितंबर से बारिश होगी। फिलहाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ही बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौजूदा समय में मानसून सहारनपुर में एक्टिव है।

अब तक हुई मानसून की बारिश का हाल
आंचलिक विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि बीते 24 घंटे में औसत अनुमान से 88% बारिश कम हुई है। वहीं मानसून शुरू होने से लेकर अब तक 48% बारिश कम हुई है। अनुमान लगाया रहा था 665.2 मिली मीटर बारिश 11 सितंबर तक होगी। लेकिन 351.5 मिलीमीटर बारिश ही हो पाई है।

दिन में बढ़ रही है उमस भरी गर्मी, राजधानी में बुरा हाल
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिन में धूप तेज होने की वजह से गर्मी का अहसास बढ़ जा रहा है। उमस भरी गर्मी से कहीं न कहीं बुजुर्ग और बच्चे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। धूप की तेजी की वजह से राजधानी लखनऊ में दिन में धूप में खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। लखनऊ में बीते 4 दिनों से बारिश न होने की वजह से गर्मी बढ़ी है।