Anushka Sharma ने इस मशहूर क्रिकेटर की पत्नी के साथ की है पढ़ाई, एक ही कस्बे और स्कूल में बिताए थे दिन

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा अनुष्का शर्मा के घर में किलकारी गूंजी है। उन्होंने सोमवार (11 जनवरी) को बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री के पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने दी। शादी से पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की प्रेम कहानी की आज भी चर्चा होती है। इस खास मौके पर हम आपको अनुष्का शर्मा की जिंदगी से जुड़ी एक खास बात बताते हैं।

अनुष्का भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की बहुत अच्छी दोस्त हैं। दरअसल अनुष्का शर्मा और साक्षी एक ही स्कूल में क्लासमेट रही हैं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद एक मीडियो इवेंट में दी थी। अनुष्का शर्मा ने इवेंट में बताया था कि साक्षी और वह असम में एक ही स्कूल में साथ पढ़ती थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं और साक्षी असम में एक छोटे से कस्बे में साथ ही रहा करते थे। एक बार उन्होंने जब मुझे बताया कि वह कहां रहती थीं तो मैंने कहा कि मैं भी वहां रही हूं। उन्होंने बताया कि मैंने उस स्कूल में पढ़ाई की थी तो मैंने कहा कि वही तो मेरा भी स्कूल था।’

दोनों एक ही दौर में एक ही कस्बे में रही हैं। हालांकि उस समय अनुष्का शर्मा और साक्षी दोस्त नहीं थे, लेकिन अब अच्छे दोस्त हैं। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली 11 जनवरी को पहली बार माता-पिता बन गए हैं। अनुष्का ने सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया।

बेटी के जन्म की जानकारी विराट ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी थी। जैसे ही विराट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया, वैसे ही उन्हें बधाईयां देने वालों का तांता लग गया। विरुष्का के फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने कपल के माता-पिता बनने की ढेर सारी बधाई दी। लेकिन इन सब के बीच लोगों में यह जानने की बेचैनी बढ़ गई की विरुष्का की बेटी दिखती कैसी है।

सोशल मीडिया पर अनुष्का की एक बच्ची के साथ एडिटेड तस्वीर भी वायरल हुई। लेकिन बेटी की असली फोटो सामने आ गई है। जी हां, विरुष्का की बेटी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। यह तस्वीर विराट के भाई विकास कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। हालांकि इस तस्वीर में बेटी का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है। लेकिन सफेद कपड़े में लिपटे उनके नन्हे-नन्हे खूबसूरत पैर जरूर दिख रहे हैं। विरुष्का की बेटी की यह फोटो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है।