ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 17400 के पार खुला। शुरुआती कारोबार में मेटल, आईटी, रियल्टी और ऑटो स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल रही है। ऑयल एंड गैस, बैंकिंग, फार्मा और फाइनेंशियल शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है।
मिडकैप-समॉलकैप में करीब 1% की तेजी
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की तेजी है। मिडकैप 300 से ज्यादा अंक बढ़कर 25400 के पार कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 400 अंक बढ़कर 29100 के पार पहुंच गया है। NSE रियल्टी और मेटल में 2% से ज्यादा की तेजी है। ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक इंडेक्स 1% से ज्यादा बढ़कर कारोबार कर रहे हैं। वहीं NSE के FMCG इंडेक्स में 0.4% की गिरावट है।
नायका की प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 04.30 बजे
नायका की स्टैटेजिक ऐलान के लिए शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रही है। हाल ही में फाल्गुनी नायर की ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड न नायका ने अपने शेयरधारकों को एक शेयर के बदले पांच बोनस शेयर देने का एलान किया था। इस खबर के सामने आने के बाद इसके शेयर में 5% से ज्यादा तेजी देखने को मिली थी। नायका के शेयर में आज भी करीब 0.5% की तेजी है। ये 6 रुपए चढ़कर 1310 रुपए के पार कारोबार कर रहा है।
दिल्ली हाईकोर्ट में सर्विस चार्ज मामले पर सुनवाई
सर्विस चार्ज मामले पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। ऐसे में सुनवाई से पहले ट्रेडर्स की होटल स्टॉक्स पर नजर है। इंडियन होटल्स, EIH, वेस्ट लाइफ, सफायर फूड, लेमन ट्री के स्टॉक में तेजी है। चेलेट होटल के स्टॉक में करीब 1% की गिरावट है।
निफ्टी टॉप गेनर्स, लूजर्स
JSW स्टील, कोल इंडिया, हिंडाल्को में 3% से ज्यादा की तेजी है। टाटा स्टील, HCL टेक में 2% से ज्यादा चढ़े है। लूजर्स में बजाजा फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, सिप्ला, ब्रिटानिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे स्टॉक है। इनमें करीब 1% की गिरावट है।
बुधवार को दशहरा पर बंद रहा भारतीय बाजार
भारतीय शेयर बाजार दशहरा पर बंद रहा। उससे एक दिन पहले मंगलवार (4 अक्टूबर) को बाजार में बंपर तेजी देखने को मिली था। सेंसेक्स 1276 अंक की तेजी के साथ 58,065 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 386 अंक बढ़कर 17,274 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी रही। वहीं सिर्फ 2 शेयरों में गिरावट दिखने को मिली।