शाहरुख खान ने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:मुंबई में ऑर्गनाइज किया इवेंट, फैंस की मौजूदगी में काटा केक

सुपरस्टार शाहरुख खान का कल 57वां बर्थडे था। इस खास मौके पर शाहरुख ने बीती रात फैंस के लिए मुंबई में एक इवेंट रखा था। इस दौरान उन्होंने फैंस के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। शाहरुख के इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो स्टेज पर मौजूद दिख रहे हैं और सबके बीच केक कट कर रहे हैं। इसके साथ ही इवेंट में SRK ने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब भी दिए। वहीं शाहरुख खान को अपने सामने पाकर फैंस भी खुशी से फूले नहीं समाए।