UPPSC Results 2023 में महिलाओं ने गाड़ दिए झंडे, दिव्या सिकरवार बनीं टॉपर, Top 10 में से 8 लड़कियों ने बनाई जगह

UPPSC PCS Topper List 2022: यूपी पीसीएस 2022 परीक्षा में लड़कियों ने वाकई झंडे गाड़ दिए हैं। इस परीक्षा में, जिस तरह से महिलाओं ने प्रदर्शन किया है, वह वाकई काबिले तारीफ है। इस बात की गवाही आंकड़े दे रहे हैं। एग्जाम में कुल 364 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इसमें 110 लड़कियां हैं। वहीं, परीक्षा की टॉपर भी एक छात्रा है, जिसका नाम दिव्य सिकरवार है। इसके अलावा टॉप 10 में भी 8 लड़कियां शामिल हैं। इस तरह के नंबर देखकर यह अंदाजा हो जाता है कि इस बार पीसीएस परीक्षा में लड़कों को छात्राओं ने कड़ी टक्कर दी है। वहीं इस अवसर पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने यूपी पीसीएस 2022 में चुने गए सभी अभ्‍यर्थियों को बधाई दी है।

ये है टॉपर्स की पूरी जानकारी

पहले नंबर पर आगरा की दिव्‍या सिकरवार हैं।

दूसरे नंबर पर लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय हैं।

तीसरे नंबर पर बुलंदशहर की नम्रता सिंह हैं।

चौथे नंबर पर उत्‍तराखंड की आकांक्षा गुप्‍ता हैं।

पांचवे नंबर पर अंबेडकरनगर के कुमार गौरव हैं।

छठवें नंबर पर लखनऊ के सल्तनत प्रवीण है।

सातवें नंबर पर एमपी की मोहसिना बानो है।

आठवें नंबर पर प्रयागराज की प्रायजक्ता त्रिपाठी है।

नौंवे नंबर पर आगरा की ऐश्वर्या दुबे है।