04 फरवरी 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, पुरस्कार या सम्मान में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

विशेष: रामानंदाचार्य जयंती।

आज का पर्व एवं त्योहार: कालाष्टमी।

राशिफल

मेष: स्थानांतरण, विभागी परिवर्तन या किसी अन्य प्रकार की यात्रा का योग है। केतु, चंद्रमा की युति कालसर्प योग बना रही है। कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। ईश्वर की आराधना करें।

वृष: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। धन हानि की आशंका है। रुपए-पैसे के लेन-देन में विशेष रूप से सचेत रहें। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता या संबंधित अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। गायों को हरा चारा खिलाएं, वह आपके लिए हितकर होगा।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। पुरस्कार या सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। कालसर्प योग के कारण कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी, जिस कारण से लाभ लेने में व्यवधान आएगा। ईश्वर की आराधना करें।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत जरूर रहें।

मकर: रिश्तों में मधुरता आएगी। विरोधी परास्त होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कुंभ: अधीनस्थ कर्मचारी या संतान के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। धन व्यय होगा। जिसके कारण चिंतित रहेंगे। वाणी पर संयम रखें।

मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।