Guru Uday 2023: कुछ ही घंटों में मेष राशि में उदित होंगे देव गुरु बृहस्पति, इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के उदय और अस्त होने की स्थिति को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, देव गुरु बृहस्पति 27 अप्रैल 2023 को सुबह 02 बजकर 07 मिनट पर मेष राशि में उदित होंगे। गुरु उदय से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें गुरु उदय के कारण लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों पर पड़ेगा गुरु उदय का सकारात्मक प्रभाव?

मेष राशि

गुरु उदय का शुभ प्रभाव मेष राशि पर पड़ेगा। इस दौरान जातकों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। कार्य के संबंध में लंबी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। इस दौरान धार्मिक व आध्यात्मिक कार्य में झुकाव बढ़ेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी गुरु उदय शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान विदेश यात्रा या वहां बसने का मौका मिल सकता है। साथ ही इस दौरान पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। जातक द्वारा बड़े लक्ष्य आसानी से प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही इस दौरान कार्यक्षेत्र में सम्मान और मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े लोग भी अधिक मुनाफा कमा सकेंगे।