सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए आज के जॉब अपडेट्स में 3 नौकरियां हैं।
पहली नौकरी: एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विस में 480 पदों पर भर्ती निकली है। सिलेक्शन होने पर 23 से लेकर 75 हजार रुपए तक मंथली सैलरी मिलेगी।
दूसरी नौकरी: BSF की कम्युनिकेशन विंग के लिए आवेदन की डेट बढ़ गई है। अब लास्ट डेट 21 मई, 2023 कर दी गई है। सिलेक्शन होने पर 25,500 से लेकर 81,100 रुपए तक प्रति माह सैलरी मिलेगी।
तीसरी नौकरी: CGPSC यानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने होटल सुपरिटेंडेंट के 500 पदों पर वैकेंसी निकाली है। सैलरी 35 हजार से 1.10 लाख रुपए तक हर महीने मिलेगी।
ग्रेजुएट्स के लिए गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में 424 पदों पर वैकेंसी निकली है। सैलरी 25 हजार रुपए हर महीने मिलेगी। वहीं, सिनेमैटोग्राफी में डिप्लोमा कर चुके छात्र FTII में निकली 84 वैकेंसी में अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्शन होने पर सैलरी 26 से 95 हजार रुपए हर महीने मिलेगी।
- आइए, 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी पर 5 ग्राफिक्स के जरिए चलते हैं। 6वें ग्राफिक में करेंट अफेयर्स के 10 सवाल हैं।
-
आपने यहां 5 नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दी गई वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है। अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें।
आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं, ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।