भारतीय वायुसेना ने ग्रेजुएट के लिए निकाली 276 भर्ती:BSF में 200 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, सैलरी 81 हजार रुपए

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। ग्रेजुएट युवाओं के लिए इंडियन एयरफोर्स ने AFCAT भर्ती का नोटिस जारी किया है। कुल 276 पद हैं। सिलेक्शन होने पर 56 हजार से लेकर 1.10 लाख रुपए तक मंथली सैलरी मिलेगी।

PCM में 60% अंकों के साथ 12वीं पास आउट भी BSF की कम्युनिकेशन विंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ये भर्ती 247 पोस्ट के लिए है। लेकिन ध्यान देने बात यह है कि आज इस वैकेंसी की लास्ट डेट है। इसमें सिलेक्शन होने पर 25 से 81 हजार रुपए तक सैलरी मिलेगी।

तीसरी नौकरी: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 535 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। सिलेक्शन होने पर 25 से 68 हजार रुपए हर महीना सैलरी मिलेगी।

चौथी नौकरी: गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में 424 पदों पर वैकेंसी निकली है। सैलरी 25 हजार रुपए हर महीने मिलेगी।

पांचवी नौकरी: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन में डेरी फील्ड ऑफिसर समेत 40 पदों पर भर्ती निकली है। सिलेक्शन होने पर सैलरी 9,300 रुपए से 34,800 रुपए हर महीने मिलेगी।

आइए, 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी पर 5 ग्राफिक्स के जरिए चलते हैं। छठे ग्राफिक में करेंट अफेयर्स के 10 सवाल हैं।

आपने यहां 5 नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दी गई वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है। अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें।

आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं, ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।