बुधवार के दिन गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, मनोकामना होती है पूरी

आज बुधवार है और आज के दिन भगवान श्रीगणेश की पूजा की जाती है। गणपति बप्पा को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है। हर शुभ कार्य से पहले इनकी पूजा की जाती है। सिर्फ मनुष्य ही नहीं बल्कि देवता भी अपने कार्यों को बिना किसी विघ्न के पूरा करने के लिए गणेश जी की अराधना करते हैं। गणेश जी को बुध का कारक देव कहा जाता है। यही कारण है कि इस दिन को गणेश जी का वार कहा जाता है। इस दिन जो व्यक्ति गणेश जी की विधि-विधान के साथ पूजा करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। शास्त्रों में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। आइए जानते हैं इन उपायों को।

गणेश जी प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय:

दूर्वा: गणेश जी को दुर्वा घास बेहद प्रिय है। इसमें अमृत मौजूद होता है। गणेश जी दुर्वा चढ़ानी चाहिए। इससे गणेश जी जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। गणपति अथर्वशीर्ष के अनुसार, अगर कोई भी भक्त गणेश जी की पूजा दुर्वांकुर से संपन्न करता है तो वहकुबेर के समान हो जाता है यानी उसके पास किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है।

मोदक: गणेश जी को मोदक भी बेहद पसंद है। गणपति अथर्वशीर्ष के अनुसार, पूजा के दौरान गणेश जी को मोदक अवश्य चढ़ाने चाहिए। इससे व्यक्ति की मनोकामना गणेश जी जरूर पूरी करते हैं। शास्त्रों में मोदक की तुलना ब्रह्म से की गयी है। माना गया है कि मोदक में भी अमृत होता है।

घी: इसे भी अमृत समान ही माना जाता है। घी को पुष्टिवर्धक और रोगनाशक कहा जाता है। इसे गणेश जी को चढ़ाया जाना चाहिए। इससे बुद्धि प्रखर होती है। साथ ही व्यक्ति अपनी योग्यता और ज्ञान से संसार में सब कुछ हासिल कर लेता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। ‘