उत्तर प्रदेश विधानमंडल दल के मानसून सत्र का आज चौथा दिन भी हंगामेदार रहेगा। आज विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। सुबह 11 बजे से विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी। प्रदेश में सूखे की स्थिति को देखते हुए चर्चा की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव सूखे और बाढ़ की स्थिति को लेकर सरकार को घेरेंगे। वहीं, नेता सदन यानी CM योगी आदित्यनाथ सूखे और बाढ़ की स्थिति पर अपनी बात रखेंगे।
प्रदेश के 40 जिलों में सूखे की स्थिति
बाढ़ और सूखा प्रदेश की सबसे गंभीर समस्या है। प्रदेश में 15 से 30 जून के बीच मानसून आता है, लेकिन इस साल अगस्त के पहले सप्ताह में भी मानसून एक्टिव नहीं है। 40 से अधिक जिलों में औसत से भी बहुत कम बरसात हुई है। कुछ जिलों में बारिश अधिक हुई है। बाढ़ से भी फसलों को नुकसान हुआ है।