बांग्लादेश से बेटे को पिता का हक दिलाने नोएडा आई सोनिया अख्तर ने मंगलवार देर रात सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह से मुलाकात। इसके बाद एपी सिंह ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह कह रहे,” सोनिया अख्तर का विवाह मुस्लिम रित रिवाज़ से बांग्लादेश में हुआ था। हमारा प्रयास था कि ग्रेटर नोएडा पुलिस ने काउंसलिंग की। लेकिन कोई रिजल्ट नहीं निकला। सोनिया की स्थिति खराब हो रही है। अब सोनिया केस दिल्ली में लड़ेंगे। इससे सोनिया को न्याय मिल सके।”
उन्होंने कहा, “बच्चे को लेकर सोनिया कब तक और कहां भटेगी। वहां से न्याय नहीं मिलने पर वो मेरे पास आई है। अब उसका केस दिल्ली में लड़ेंगे केस फाइल करेंगे। ताकि सोनिया अख्तर को न्याय मिल सके। शादी दुनिया में एक ही जगह होती है। शादी वहां हुई निकाह नामा भी है, धर्म परिवर्तन का सर्टिफिकेट सारे सबूत है, हम केस लड़ेंगे और आगे प्रोसीड करेंगे।”
ऑफिस में पहली मुलाकात फिर प्रपोज किया
सोनिया ने बताया, “मैं पहली बार सौरभ कांत तिवारी से उनके ऑफिस में मिली। उन्होंने बताया कि कंपनी में केमिकल का काम होता है। उसकी सप्लाई के लिए एक मीटिंग थी। जिसमें उनसे मिली। इसके बाद फोन पर बातचीत हुई। फिर उन्होंने मुझे प्रपोज किया। 11 अप्रैल 2021 को उन्होंने बांग्लादेश कोर्ट जाकर धर्म चेंज किया। 14 अप्रैल 2021 को उन्होंने मुस्लिम धर्म के अनुसार बायतुल मस्जिद में निकाह किया।”
‘दो साल तक मैं सौरभ के साथ उन्हीं की कंपनी के क्वार्टर में रही। इसके बाद 20 अप्रैल 2022 को सीजेरियन से बच्चा हुआ। हॉस्पिटल का बिल करीब 3 लाख आया था। जिसका पेमेंट भी सौरभ ने ही किया। अब मेरे एक साल के बच्चे का इसमें क्या कसूर है?” इससे संबंधित सभी दस्तावेज वकील एपी सिंह को उन्होंने दिए।
पुलिस के सामने पेश किए दस्तावेज, धर्मांतरण के बाद हटाया उप नाम
सोनिया अख्तर ने सौरभ के आरोपों को दरकिनार करते हुए दस्तावेज पेश किए हैं। जिसमें सौरभ द्वारा बांग्लादेश की राजधानी ढाका में दिया गया एफिडेविट पत्र और निकाह नामा भी शामिल है। जबकि धर्मांतरण के संबंध में 11 अप्रैल 2021 को अंग्रेजी में बना एफिडेविट पत्र भी शामिल है। जिसमें सौरभ ने निर्णय लिया है कि धर्मांतरण के बाद मेरा नाम सिर्फ सौरभ रहेगा। साथ ही यह आश्वासन दिया था कि मैं अब मुस्लिम धर्म के नियमों का पालन करुंगा। वहीं निकाहनामा उर्दू में बना हुआ है।
एक मई को भी भारत आई थी सोनिया
तीन अगस्त से पहले एक मई को भी सोनिया भारत आई थी। व सीधे अपने बच्चे के साथ एक मई की रात को सौरभ के पास गई। सोनिया ने कहा कि उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद वो दो घंटे तक बाहर घूमती रही। इसके बाद वो ग्रेटर नोएडा के एक होटल में रुकी। वहां अगली सुबह वो सूरजपुर चौकी गई वहां उन्होंने सारी बात बताई । इसके बाद वो थाने गई। वहां से पुलिस कई बार सौरभ के घर गई। लेकिन घर पर ताला लटका मिला।
सीमा हैदर के वकील है एपी सिंह
वकील एपी सिंह सुप्रीम को सीनियर लायर है। वह अभी सीमा हैदर का केस लड़ रहे है। सीमा हैदर को भारत नागरिकता दिलाने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति के लिए दया याचिका लगाई है। फिलहाल सीमा ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा में सचिन और चार बच्चों के साथ रह रही है। उस पर एक फिल्म भी डायरेक्टर अमित जानी बना रहे है।