टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम एक्ट्रेस दिशा परमार और उनके हस्बैंड राहुल वैद्य बुधवार शाम पैरेंट्स बन गए। दिशा गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन मां बनी और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।
कपल ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए देते हुए एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘हमारे जीवन में एक बेबी गर्ल आई है। मम्मी और बेटी दोनों हेल्दी हैं और बिल्कुल ठीक हैं। हम खुश हैं। प्लीज बच्चे को अपना आशीर्वाद दें।’
इस पोस्ट पर नकुल मेहता, शेफाली बग्गा, विकास मानकतला जैसे सेलेब्स ने कपल की बधाई दी।
2021 में हुई थी शादी
राहुल और दिशा शादी से पहले रिलेशनशिप में थे। राहुल जब ‘बिग बॉस 14’ में थे, तब उन्होंने दिशा को प्रपोज किया था। दोनों ने 16 जुलाई 2021 को शादी की और मई 2023 में दिशा ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।
इंडियन आइडल के फर्स्ट सीजन में नजर आए थे राहुल
राहुल पेशे से सिंगर हैं। वे पहली बार 2005 में इंडियन आइडल के फर्स्ट सीजन में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में जान-ए-मन, क्रेजी 4 और शादी नंबर 1 जैसी कई फिल्मों में प्लेबैक सिंगर के तौर पर काम किया। राहुल बिग बॉस 14 के रनर अप थे, वहीं खतरों के खिलाड़ी 11 में वे फाइनलिस्ट थे।
18 की उम्र में किया थ डेब्यू
वहीं दिशा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस ने 2012 में मात्र 18 साल की उम्र में टीवी शो प्यार का दर्द है मीठ-मीठा प्यारा-प्यारा से शुरू किया था। इसके बाद से दिशा अब तक 3 टीवी शो और एक वेब सीरीज और कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं।