DRDO में नौकरी का मौका, सैलरी 1.77 लाख तक:यूपी में स्टाफ नर्स आयुर्वेद की वैकेंसी; दो और नौकरियों के लिए आज आखिरी मौका

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष) और स्टाफ नर्स आयुर्वेद (महिला) के 300 पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप भी 21 से 40 साल के हैं तो आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2023 है। सिलेक्शन होने पर सैलरी 35 हजार रुपए तक मिलेगी।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने साइंटिस्ट के पदों पर वैकेंसी निकाली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 56 हजार 100 रुपए से लेकर 1 लाख 77 हजार 500 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के पद पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू की डेट और जगह की जानकारी कॉल लेटर के जरिए दी जाएगी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट के 450 पदों पर भर्ती निकाली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2023 है। सिलेक्शन होने पर 20,700 रुपए से 55,700 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने पीओ के 2 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख आज यानी 27 सितंबर है। ग्रेजुएशन करने वाले इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इंटरमीडिएट पास हैं तो नाविक जनरल ड्यूटी (GD), नाविक डोमेस्टिक ब्रांच (DB), यांत्रिक के पद पर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख आज ही यानी 27 सितंबर है।