मुंबई की अलग- अलग जगहों पर नजर आए सेलेब्स:कैजुअल लुक में दिखीं श्रद्धा कपूर, रश्मिका मंदाना, सैलून के बाहर स्पॉट हुए टाइगर श्रॉफ

बुधवार को मुंबई के अलग- अलग जगहों पर कई सेलेब्स को देखा गया। इस दौरान के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा को मुंबई के सांताक्रूज स्थित मैडॉक फिल्म्स ऑफिस के बाहर देखा गया। टाइगर श्रॉफ भी बांद्रा के एक सैलून के बाहर दिखाई दिए। वहीं रश्मिका भी मुंबई में नजर आईं।

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर को सिंपल लुक में देखा गया। उन्होंने व्हाइट टॉप के साथ ब्लू डेनिम पहनी थी। इस लुक को उन्होंने मैचिंग हैंडबैग और शूज के साथ कम्पलीट किया। श्रद्धा ने स्माइल करते हुए पैपराजी को पोज भी दिए।

रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना हमेशा की तरह कैजुअल लुक में दिखाई दीं। उन्हें ब्लैक एंड व्हाइट लुक में देखा गया। इस दौरान उन्होंने चेहरे पर कोई मेकअप नहीं किया था। एक्ट्रेस ने स्माइल करते हुए पैपराजी को पोज दिए।

टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ बांद्रा में एक सैलून के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह काफी कूल लुक में दिखाई दिए। टाइगर ने पैपराजी से बातचीत की और उनके लिए पोज भी दिए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा मुंबई में मैडॉक फिल्म्स ऑफिस के बाहर दिखाई दिए। एक्टर अपनी कार से बाहर निकलकर आए। इस दौरान वह रेड चेक शर्ट और ब्राउन पैंट में दिखाई दिए, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने पैपराजी की तरह हाथ हिलाकर उन्हें हाय भी कहा।