शाहरुख बांद्रा के ‘लॉस कवॉस’ में दिखे:एक्टर को देखने भीड़ जमा हुई, दीपिका, करण जौहर, राजकुमार हिरानी भी नजर आए

शुक्रवार की रात मुंबई के ‘लॉस कवॉस’ रेस्टोरेंट में शाहरुख खान को देखा गया। ये रेस्टोरेंट मुंबई के बांद्रा वेस्ट में स्थित है। अक्सर यहां बी-टाउन सेलेब्स नजर आते हैं।

शाहरुख खान को देखते ही वहां भीड़ जमा हो गई। एक्टर, राजकुमार हिरानी के साथ गाड़ी से उतरते दिखे।

गौरी खान और सुहाना को भी ‘लॉस कवॉस’ में देखा गया। दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आए। फिल्म मेकर करण जौहर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी दिखे।

बता दें, शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘डंकी’ है। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं, और फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। इसी फिल्म के सिलसिले में ‘लॉस कवॉस’ में पार्टी थी, जहां ये सेलेब्स नजर आए।