मीराबाई की 525वीं जयंती पर मथुरा पहुंचीं हेमा मालिनी:बोलीं- मेरे प्रण को पूरा करने आ रहे मोदी, आज जारी करेंगे डाक टिकट और ₹ 525 का सिक्का

मीरा बाई की 525वीं जयंती पर हेमा मालिनी मथुरा पहुंचीं वह यहां मीरा बाई मंदिर स्थित भजन कुटी के दर्शन किए। मंदिर में हेमा मालिनी के ग्रैंडसन देव चक्रवर्ती ने मीरा का भजन गाया। हेमा मालिनी ने कहा,पीएम मोदी आज मेरे प्रण को पूरा करने आ रहे हैं। वह मीरा बाई की जंयती पर डाक टिकट और ₹ 525 का सिक्का जारी करेंगे।

उन्होंने कहा, मीरा बाई के जीवन के ऊपर नृत्य नाटिका हैं। उसी पर प्रस्तुति रहेगी। कविता कृष्णमूर्ति द्वारा गाया भजन रहेगा। जिसमें रविंद्र जैन ने म्यूजिक दिया है। पिछले 30 सालों से कर रही हूं। पहली बार प्रधानमंत्री और ब्रज वासियों के सामने करूंगी।

सवाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने पहली बार नृत्य करेंगी?

जवाब : हां बहुत पहले ऐसी संभावना थी। पीएम हमारे शो में आए। एक बार मैंने अहमदाबाद में द्रोपदी की प्रस्तुती की थी। तब मोदी वहां से सीएम थे। लेकिन शो को देख नही पाए थे। आज वह मीरा बनते हुए पहली बार देखेंगे।

सवाल : पीएम मोदी का क्या-क्या कार्यक्रम रहेगा।

जवाब: पहले पीएम मोदी श्री कृष्ण जन्मभूमि जा कर भगवान कृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह ब्रज रज उत्सव में पहुंचेंगे। मीरा बाई की 525वीं जयंती पर डाक टिकट और 525 का सिक्का जारी करेंगे। आज बहुत खुशी हो रही है। मैंने जो प्रण लिया था। आज मोदी जी पूरा कर रहे हैं।

सवाल: देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो श्री कृष्ण जन्मस्थान जा रहे हैं।

जवाब : ब्रज के लिए बहुत अच्छा मैसेज है। लोग चाहते हैं ब्रज का विकास हो। पिछले दस सालों में काफी कुछ किया है। सीएम योगी की मदद से बहुत सारे काम किए गए हैं। ब्रज काफी बड़ा है। देशभर से यात्री आते हैं। पद यात्रा और परिक्रमा करते हैं। सभी यात्रियों को सुविधाएं देना बहुत जरूरी है। अभी कॉरिडोर की स्वीकृति हुई है।

सवाल : ग्रैंडसन ने मीरा के भजन गाए कैसा महसूस हुआ

जवाब: मुझे आज बहुत अच्छा लगा है। मैं पहले से चाहती थी ग्रैंडसन यहां आए और भजन गए। आज ग्रैंडसन देव चक्रवर्ती ने मीरा का भजन गया काफी अच्छा लगा।

3 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेंगे मथुरा

PM मोदी राजस्थान के किशनगढ़ एयरपोर्ट से आगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह MI 17 हेलिकॉप्टर से मथुरा आर्मी एरिया में बनाए गए हैलीपेड पर उतरेंगे। हैलीपेड से प्रधानमंत्री का काफिला सीधा श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचेगा।