‘फोर्ब्स 100 मोस्ट पावरफुल वुमन’ में 4 भारतीय:निर्मला सीतारमण लगातार पांचवीं बार लिस्ट में शामिल, जर्मनी की उर्सुला वॉन डेर लेयेन टॉप पर

फोर्ब्स की 100 सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में चार भारत वंशी महिलाओं ने भी जगह बनाई है। इस लिस्ट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 32वें स्थान पर हैं।

लिस्ट में तीन अन्य भारतीय महिलाएं HCL कॉर्पोरेशन की CEO रोशनी नाडर मल्होत्रा (रैंक 60), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल (रैंक 70), और बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार-शॉ (रैंक 76) भी शामिल हैं।

ये लगातार 5वीं बार है जब निर्मला सीतारमण ने इस लिस्ट में जगह बनाई है। वे पिछले साल इस लिस्ट में 36वें स्थान पर रही थीं। यानी इस बार वो 4 पायदान ऊपर हैं। वहीं 2021 में उनको 37वां स्थान मिला था।

टॉप पर यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन
फोर्ब्स की पावरफुल महिलाओं की सालाना लिस्ट में में यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन टॉप स्पॉट पर हैं। उनके बाद यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बॉस क्रिस्टीन लेगार्ड दूसरे स्थान पर और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमल हैरिस तीसरे स्थान पर हैं।

हर साल जारी होती है लिस्ट
अमेरिकी बिजनेस मैगजीन हर साल दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी करती है। फोर्ब्स के अनुसार, यह चार प्रमुख मैट्रिक्स के आधार पर रैंकिंग निर्धारित करता है: पैसा, मीडिया, प्रभाव और प्रभाव के क्षेत्र।

पॉलिटिकल लीडर्स के लिए पत्रिका ने GDP और पॉपुलेशन को मानक के रूप में लिया है वहीं कॉर्पोरेट लीडर्स के लिए राजस्व, मूल्यांकन और एंप्लॉयीज की संख्या को लिया है।