हरियाणा के सोनीपत में रात को एक कार नहर में गिर गयी। कार में 3 युवक सवार थे। इनमें से एक की मौत हो गई। दूसरा लापता है। जबकि एक हादसे के बाद तैर कर बाहर निकल आया। ये दर्दनाक हादसा गांव ककरोई के पास करियर लिंक चैनल (सीएलसी) नहर में हुआ है। लापता युवक की तलाश के लिए नहर में सर्च किया जा रहा है।
जानकारी अनुसार सेक्टर-23 सोनीपत निवासी अशोक, अपने साथी हिसार के गांव गढ़ी निवासी मनीष शर्मा व मयूर विहार सोनीपत के विकास के साथ कार में सवार होकर रात को गांव रोहट की तरफ से सोनीपत आ रहे थे। गांव ककरोई के पास उनकी कार सीएलसी हैड के पास पहुंची नहर में गिर गई।
हादसे में कार सवार तीनों युवक नहर में जा गिरे। इसके बाद युवक विकास तो नहर से निकल आया, लेकिन दो डूब गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। विकास को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई ले जाया गया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से रात कार को बाहर निकाला। इस बीच मनीष शर्मा का शव बरामद हो गया। मयूर विहार का विकास अभी लापता है।