हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल फरवरी में अयोध्या जाकर श्री राम लला के दर्शन करेंगे। इसके लिए 8-9 फरवरी का शेड्यूल तैयार किया गया है। इसका खुलासा खुद मुख्यमंत्री ने किया है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोई समझ नहीं है, उनको आस्था का पता नहीं है, आज के दिन पूरा समाज राममय है, उनको भी समाज के नाते से राममय होना चाहिए था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को स्वयं अयोध्या आना चाहिए था, उन्हें तो निमंत्रण भी दिया गया था, उन्होंने निमंत्रण ठुकरा दिया।
सीएम बोले- कांग्रेस हर चीज में राजनीति ढूंढती है
जनशताब्दी ट्रेन से रोहतक रवाना होने से पहले सीएम ने कहा कि कांग्रेस हर चीज़ में राजनीति ढूंढती है। ये राजनीति का विषय नहीं, लोगों की आस्था का विषय है। राहुल गांधी को भी आस्था का सम्मान करना चाहिए। अच्छा होता वह भी अयोध्या आकर राम जन्मभूमि का पूजन करते और रामलला के दर्शन करते। राहुल गांधी अलग से अपनी डफली बजाने के लिए मणिपुर में धरने पर बैठे रहे।
22 जनवरी को बन चुका है इतिहास
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कल का दिन 22 जनवरी 2024 ऐतिहासिक दिन बन गया है। एक वर्षों पुरानी समाज के लोगों की मांग थी कि राम मंदिर का निर्माण करवाया जाए। उसकी मंदिर का निर्माण हुआ और कल उस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कल ये इतिहास शिक्षण था जीवन का, भारत देश की आत्मा और भारत देश की संस्कृति का यह प्रतीक है। कल का दिन इस प्रकार दीपावली बनाने का जश्न और उत्सव मनाया गया उसमें हम सब भागीदारी हुए। बहुत ही प्रसन्नता का विषय है, मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं समझता हूँ कि आने वाली पीढ़ियां भी इससे प्रेरणा लेगी।