हरियाणा में दूधिए की गोली मार कर हत्या:पानीपत-रोहतक हाईवे पर गोहाना में ताबड़तोड़ फायरिंग; बाइक पर आए थे 3 हमलावर

हरियाणा के सोनीपत में बदमाशों ने गुरुवार सुबह दूधिए की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने 12 राउंड फायर किए। दूधिए ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बची। गोलियां लगने पर अस्पताल पहुंचे से पहले ही उसकी मौत हो गई।

हत्या की सूचना के बाद गोहाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल शव मौके पर ही पड़ा है। बदमाश ढ़ाबे पर लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार शामड़ी गांव का जोगेंद्र (50) दूध बेचने (दुधिया) का काम करता है।

गुरुवार सुबह वह दूध देने जा रहा था तो उसे पानीपत नेशनल हाईवे पर स्थित सैनीपुरा गांव के पास बदमाशों ने रोक लिया और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

बदमाशों ने उसे 3 से 4 गोलियां मारी गई हैं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

पुरानी रंजिश में वारदात की आंशका

मौके पर पहुंचे सोनीपत एसीपी क्राइम राजपाल ने बताया कि जोगेंद्र नाम के व्यक्ति की गोली मार कर हत्या की गई है। ये शामड़ी गांव का रहने वाला है।

पुलिस को अभी यही पता चला है कि बाइक पर तीन लड़के थे। उन्होंने जोगेंद्र पर गोलियां चलाई हैं।

एसीपी राजपाल ने बताया कि जिस हिसाब से राउंड मौके पर पड़े हैं, उससे लगता है कि यहां 8-10 गोलियां चलाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि गांव की रंजिश का मामला हो सकता है। इसकी जांच कर रहे हैं। परिजनों के बयान के बाद ही पूरी वारदात से खुलासा होगा। उन्होंने कहा कि जोगेंद्र दूध लेकर जा रहा था।

पहले की हाथापाई, फिर मारी गोली

जोगेंद्र सुबह घर से अपनी बाइक पर दूध लेकर निकला था। हमलावर गांव से ही उसके पीछे लगी है।

अभी वह अपने गांव शामड़ी से करीब 8 किलोमीटर दूर पानीपत-गोहाना नेशनल हाईवे पर ढाबे के सामने पहुंचा ही था कि बाइक पर पीछा कर रहे बदमाशों ने उसे रोक लिया।

पहले तो जोगेंद्र की बदमाशों के साथ कहासुनी हुई। इसके बाद बदमाशों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। उसे 3-4 गोली लगी।

जोगेंद्र ने भागने का किया प्रयास

जोगेंद्र ने गोलियों से बचने के लिए भागने का प्रयास किया, लेकिन भाग नहीं सका। गोलियां लगने से वह रोड किनारे गिर गया।

इसके बाद बदमाशों ने उसे पास जाकर गोली मारी। वे इसके बाद मौके से बाइक पर फरार हो गए। इस बीच ढ़ाबे के सामने खड़े कुछ लोग वारदात को देखते रहे, लेकिन किसी ने भी हस्तक्षेप का प्रयास नहीं किया।

बदमाशों के जाने के बाद लोगों ने सूचना दी। हाईवे अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि इस दौरान जोगेंद्र के सांस चल रहे थे।

उनको अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी में दिखे बदमाश

गोहाना में दूधिए की हत्या की वारदात गोहाना-पानीपत हाईवे पर गांव सैनीपुरा के पास गोरखनाथ ढ़ाबे के सामने रोड के दूसरी तरफ हुई।

ढ़ाबे पर लगे सीसीटीवी में बदमाशों की झलक दिखाई दी है। हालांकि ये सीसीटीवी की रेंज से कुछ दूर थे, लेकिन भी जोगेंद्र से विवाद करते हुए ओर गोलियां चलाते हुए दिख रहे हैं।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। इस दौरान ढ़ाबे पर खड़े लोग उनकी तरफ देख भी रहे हैं, लेकिन कोई रोकने के लिए नहीं पहुंचा।