वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को दिए थे 125 करोड़
BCCI ने कुछ दिन पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपए का इनाम दिया था। इस राशि से 15 खिलाड़ी और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को 5-5 करोड़ रुपए मिले थे। हालांकि द्रविड़ ने बाद में बाकी के कोचिंग स्टाफ के बराबर सिर्फ 2.5 करोड़ की राशि ली थी।
26 जुलाई से शुरू होगा पेरिस ओलिंपिक, 117 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे
पेरिस ओलिंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से हो रही है। इसमें भारत के 117 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों के अलावा खेल मंत्रालय ने सहयोगी स्टाफ के 140 सदस्यों को भी मंजूरी दी है।
भारतीय दल में सबसे ज्यादा खिलाड़ी 29 एथलेटिक्स के हैं, इनमें 11 महिला और 18 पुरुष शामिल हैं। एथलेटिक्स के बाद निशानेबाजी में 21 और हॉकी में 19 खिलाड़ी हैं। टेबल टेनिस में भारत के 8, जबकि बैडमिंटन में दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता के पीवी सिंधु सहित 7 खिलाड़ी भाग लेंगे। कुश्ती, तीरंदाजी और बॉक्सिंग में 6-6 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके बाद गोल्फ में 4 ,टेनिस में 3, तैराकी में 2, सेलिंग में 2 खिलाड़ी उतरेंगे। घुड़सवारी, जूडो, रोइंग और वेटलिफ्टिंग में एक-एक खिलाड़ी भाग लेंगे।