अयोध्या में किडनैप कर 4 साल की दलित बच्ची से दरिंदगी की गई। घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला युवक सलमान उसे घर ले गया। वहां बच्ची के साथ गंदा काम किया। जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार ने तलाश की।
रोने की आवाज सुनकर घरवाले सलमान के घर पहुंचे। वहां बच्ची खून से लथपथ मिली। भीड़ को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। घरवालों ने बच्ची को अस्पताल में एडमिट कराया। पुलिस को सूचना दी। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से रेप की पुष्टि हुई है।
इधर, आरोपी की तलाश में अयोध्या पुलिस की कई टीम लग गई। वारदात के 8 घंटे बाद पुलिस को तारापुर मोड़ के पास आरोपी सलमान की लोकेशन मिली। टीम पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस भी पीछे दौड़ी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। मामला महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
घर के बाहर खेल रही थी बच्ची
पीड़ित की मां ने बताया- सोमवार को जन्माष्टमी के चलते स्कूल की छुट्टी थी। बेटी दोपहर 2 बजे घर से खेलने के लिए निकली। इसके बाद लापता हो गई। 5 घंटे तक हम लोग उसे ढूंढते रहे। इसी बीच 200 मीटर दूर सलमान के घर से बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही हम लोग वहां पहुंचे। सलमान वहां से भाग गया।
मां बोली- बेटी खून से लथपथ थी
मां ने बताया- घर के अंदर घुसते ही हम लोगों के होश उड़ गए। बेटी खून से लथपथ थी। उसने बदहवासी की हालत में सलमान का नाम लिया। बताया कि टॉफी का लालच देकर सलमान अंकल ने गंदा काम किया। बेटी को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। वहां उसे एडमिट कराया और थाने पहुंचकर FIR दर्ज करवाई।
भागने की फिराक में था आरोपी
CO ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने जगह-जगह दबिश दी, लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। देर शाम 7 बजे मुखबिर ने पुलिस को बताया कि सलमान नाम का युवक तारापुर मोड़ के पास है। वह भागने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम लोकेशन पर पहुंच गई। सलमान को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने भी आरोपी का पीछा कर लिया। 300 मीटर दूर पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती करवाया।
CO सदर संदीप सिंह ने बताया- आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने की कोशिश में था। मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। SHO अमरजीत सिंह के बताया- कानून व्यवस्था बनाने रखने के लिए बच्ची के गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। बच्ची का मेडिकल कराया गया। रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।