मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राष्ट्रपति बोलीं- रेप के फैसले में एक पीढ़ी गुजर जाती है; शिवाजी मूर्ति विवाद- उद्धव ने शिंदे-फडणवीस की फोटो पर चप्पल मारी

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक बयान की रही। उन्होंने कहा- भारत में रेप जैसे मामलों में तुरंत न्याय नहीं मिलता। पीढ़ियां गुजर जाती हैं। हमें इसका हल निकालना होगा। वहीं दूसरी खबर शिवाजी मूर्ति विवाद पर है, महाविकास अघाड़ी ने मुंबई में प्रदर्शन किया।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

1. शंभु बॉर्डर खोलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। हरियाणा सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।

2. OBC सर्टिफिकेट रद्द करने के कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। बंगाल सरकार ने याचिका लगाई है।

3. पश्चिम बंगाल विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू होगा। इस सत्र में ममता सरकार रेप को लेकर सख्त कानूनों से जुड़ा बिल पेश करेगी।