भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और राज्यसभा सांसद किरण चौधरी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर बरसे। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हुड्डा घर जाकर सो जाए। 8 अक्टूबर को जनता सुलाने का काम करेगी। वहीं किरण चौधरी ने कहा कि बाप-बेटे ने हर किसी को टिकट मिलने की थपकी देकर लोगों को खराब किया है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर भी सांझा की है।
प्रदेशाध्यक्ष बोले- हुड्डा घर जाकर बेधड़क सो जाए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। जनता ने मन बना लिया है। वहीं 56 दिन का समय नायब सिंह सैनी को मिला है। इस समय में जन कल्याण की योजनाओं को लागू किया है और गरीब की योजनाओं को गरीब के घर तक पहुंचाने का काम किया है। आज हर वर्ग ने मन बनाया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।
उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा बेधड़क होकर घर में सो जाएं। 8 तारीख को रिजल्ट आएगा तो जनता उनको सुलाने का काम करेगी। सभी 90 विधानसभा सीटों पर केंद्रीय चुनाव समिति चर्चा कर चुकी है। जिस प्रकार से हरियाणा प्रदेश के बहुत से जन प्रतिनिधि भाजपा की तरफ आ रहे हैं और भाजपा मजबूत हो रही है।

हरियाणा कांग्रेस ने किया पलटवार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के बयान पर हरियाणा कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पलटवार करते हुए रिप्लाई दिया। जिसमें लिखा कि “सुला तो आपको 4 जून को सतपाल ब्रह्मचारी ने दिया था, अब 8 अक्टूबर को जनता कंबल भी डाल देगी। ताकि आप आराम से लंबी नींद सो सके।”