लखनऊ-बलरामपुर में बारिश, 3 जिलों में अलर्ट:72 शहरों में बौछारें पड़ेंगी; 3 दिनों तक जमकर होगी बरसात

लखनऊ, बलरामपुर में सुबह से बारिश हो रही है। बलरामपुर में इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने आज 3 जिलों- मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 72 जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवा भी चलेगी।

गुरुवार को प्रयागराज सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 36.9°C दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है- बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं से 3 दिन तक भारी बारिश होगी।में गंगा का जलस्तर 1 सेमी. प्रति घंटा की स्पीड से घट रहा है। गुरुवार सुबह जलस्तर 66.84 मीटर था, जोकि शुक्रवार सुबह 66.06 मीटर पहुंच गया। वाराणसी में 24 घंटे में 3 मिमी बारिश हुई।

अब तक 43 जिलों में औसत से कम बारिश

1 जून से अब तक 43 जिलों में औसत से कम बारिश हुई। सिर्फ 12 जिले ऐसे हैं, जहां अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। हिमालय के तराई और मध्यप्रदेश से सटे जिलों में ही अच्छी बारिश हुई। अब तक प्रदेश में 619.7 MM बारिश होनी थी, लेकिन 530.4 MM हुई। जो कि सामान्य से 14% कम है।

बारिश से धान-अरहर को फायदा, सब्जियों को रिस्क
कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर पीके सिंह ने बताया- सब्जियों को छोड़ दें तो बाकी सभी फसलों को बारिश से फायदा हुआ। हालांकि, इतनी भी जोर की बारिश नहीं हुई कि सब्जियां सड़ जाएं। जुलाई में धान के खेत सूख रहे थे। ज्यादातर इलाकों में रोपाई नहीं हो पाई थी। लेकिन, जुलाई के बाद हुई बारिश ने धान की रोपाई में बड़ी मदद की। अरहर और मूंग की फसलों के लिए भी अच्छी साबित हुई।

पिछले साल 620.9 MM हुई थी बारिश
2023 में यूपी में पूरे मानसून सीजन यानी कि 120 दिनों में 620.9 MM बारिश हुई थी। ये नॉर्मल के 746.2 MM से 17% कम था। इस साल 90 दिनों में 523.7 MM बारिश हो चुकी है।