रोहतक जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 75 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 24 प्रत्याशी महम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े हैं। जबकि सबसे कम प्रत्याशी गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। रोहतक के चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की बात करें तो भाजपा ने 3 नए चेहरों पर दांव लगाया है।
वहीं रोहतक सीट पर पुराने प्रत्याशी मनीष ग्रोवर पर फिर से भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस ने सुरक्षित दांव खेलते हुए तीन सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही मैदान में उतारा है। वहीं महम विधानसभा क्षेत्र से आनंद सिंह दांगी के बेटे बलराम दांगी को पहली बार मौका दिया है।
ये उम्मीदवार मैदान में विधानसभा कुल नामांकन रोहतक 21 महम 24 कलानौर 16 गढी सांपला किलोई 14 कुल 75
भाजपा उम्मीदवार विधानसभा उम्मीदवार रोहतक : मनीष ग्रोवर महम : दीपक हुड्डा कलानौर : रेनू डाबला गढ़ी सांपला किलोई : मंजू हुड्डा
कांग्रेस उम्मीदवार विधानसभा उम्मदवार रोहतक- भारत भूषण बत्तरा महम- बलराम दांगी कलानौर- शकुंतला खटक गढ़ी सांपला किलोई- भूपेंद्र सिंह हुड्डा
JJP-ASP उम्मीदवार विधानसभा उम्मदवार रोहतक- जितेंद्र बल्हारा महम- कोई नहीं कलानौर- नरेश बागड़ी गढ़ी सांपला किलोई- सुशीला देवी
AAP उम्मीदवार विधानसभा उम्मदवार रोहतक- बिजेंद्र हुड्डा महम- विकास नेहरा कलानौर- महेंद्र सिंह गढ़ी सांपला किलोई प्रवीण घुसकानी
इनेलो-बसपा उम्मीदवार विधानसभा उम्मदवार रोहतक दिलौर महम हवा सिंह कलानौर पूनम गढ़ी सांपला किलोई कृष्ण कौशिक